फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike Rider brothers crushed by truck

ट्रक ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को कुचला

Thu, 19 Jan 2017 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Thu, 19 Jan 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर गुरुवार की दोपहर बाद अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक के नीचे बाइक के साथ एक शव बुरी तरह फंस गया था, जिसे पुलिस ने हाइड्रा की मदद से बाहर निकलवाया। विंढमगंज थाना क्षेत्र के पकरी गांव निवासी सगे भाई प्रताप सिंह(38) एवं टापा सिंह(35) गुरुवार की सुबह घर से रेणुकूट के लिए बाइक से निकले थे। यहां उन्हें एटीएम से पैसे निकालना था। पैसे निकाल कर दोनों भाई दोपहर करीब ढाई बजे रेणुकूट से वापस चले थे। मुर्धवा से करीब दो किमी आगे बढ़ते ही म्योरपुर की ओर से एक 10 चक्का ट्रक ने बाइक को धक्का मार दिया। धक्का मारने के बाद बाइक ट्रक में ही आगे की ओर फंस गई और करीब 50 मीटर घसीटते हुए दाहिने जा कर रूक गई। पीछे बैठा छोटा भाई टापा सिंह छिटक कर दूर गिर गया और बड़ा भाई ट्रक में फंसकर दूर तक सड़क पर घिसट गया।
विज्ञापन



दोनों भाइयों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सीओ पिपरी अनिल सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जाम हटवाया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed