फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike collided with a pile of bricks, young man died, friend seriously injured

Sonebhadra News: ईंटों के ढेर से टकराई बाइक, युवक की मौत, साथी गंभीर

Thu, 05 Jun 2025 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with a pile of bricks, young man died, friend seriously injured
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के झारोखुर्द गांव में बृहस्पतिवार की सुबह एक अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे ईंटों के ढेर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों एक शादी समारोह से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

डूमरडीहा गांव निवासी अमर (28) अपने दोस्त कल्लू (26) के साथ बाइक से बुधवार रात मनबसा गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। बृहस्पतिवार की सुबह दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। झारोखुर्द गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे ईंटों के ढेर से टकरा गई। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दोनों युवक सड़क पर लहूलुहान पड़े थे। उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। आनन-फानन दोनों को एंबुलेंस से दुद्धी सीएचसी ले जाया गया, जहां अमर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कल्लू का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि अमर की सात साल पहले शादी हुई थी। उसका छह साल का एक बेटा ऋतिक है। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था और मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed