फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike collided tractor in sonbhadra father died son condition critical referred to Trauma Center Varanasi

UP: ट्रैक्टर से भिड़ी बाइक, पिता की मौत, बेटे की हालत गंभीर, खून देख चीख पड़े परिजन; ट्रॉमा सेंटर रेफर

Wed, 16 Apr 2025 12:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 16 Apr 2025 12:20 PM IST
सार

सड़क हादसे की सूचना मिलते ही ड्रमंडगंज हलिया मार्ग पर पुलिस भी पहुंच गई। गंभीर रूप से घायल पिता और बेटे को अस्पताल भेजा गया, जहां एक की माैत हो गई। वहीं, बेटे को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
Bike collided tractor in sonbhadra father died son condition critical referred to Trauma Center Varanasi
सड़क हादसे में माैत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Accident: सोनभद्र के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के ड्रमंडगंज हलिया मार्ग पर स्थित रतेह गांव के पास बीती रात बाइक सवार पिता-पुत्र ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। देर रात मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने पिता को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के महोगढ़ी निवासी शंकर कोल (55) बाइक से अपने पुत्र आशीष कोल (35) के साथ रतेह चौराहा की ओर जा रहे थे। रतेह गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई, जिससे दोनों पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सरकारी एंबुलेंस से दोनों को पीएचसी हलिया भेजवाया। जहां प्रारंभिक इलाज के बाद डाॅ. रीना सिंह ने दोनों को मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। मंडलीय चिकित्सालय पहुंचते ही चिकित्सक ने शंकर कोल को मृत घोषित कर दिया। जबकि आशीष की हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक सवार श्रमिक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक मेहनत मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करता था। मृतक को तीन पुत्र हैं। मौत की खबर पाकर बुधवार को सुबह ग्राम प्रधान सुरेश केशरी ने परिजनों को ढांढस बंधाया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed