फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bihar number car liquor kept big consignment for New Year two smugglers arrested in sonbhadra

UP : कार पर बिहार का नंबर, अंदर रखी थी शराब..., न्यू ईयर के लिए ले जा रहे थे बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार

Fri, 20 Dec 2024 06:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 20 Dec 2024 06:12 PM IST
सार

Sonbhadra News : ओबरा पुलिस और एसओजी की टीम जांच कर रही थी। इसी दाैरान उन्हें सफलता मिली। नये साल की पार्टी की तैयारी को लेकर शराब की बड़ी खेप दोनों तस्कर लेकर बिहार जा रहे थे। दोनों ने बताया कि वे पूर्व में भी अलग-अलग रास्तों से बिहार शराब की तस्करी करते रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar number car liquor kept big consignment for New Year two smugglers arrested in sonbhadra
मामले की जानकारी देते सीओ ओबरा हर्ष पांडेय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। एसओजी और थाना कोन पुलिस की संयुक्त टीम ने दो वाहनों से 345.6 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये है। इस कार्रवाई में दो अंतरराज्यीय तस्कर भी गिरफ्तार हुए हैं।

विज्ञापन


सीओ ओबरा हर्ष पांडेय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे इंटर स्टेट बॉर्डर चेकिंग अभियान के तहत बीती रात को थाना कोन पुलिस और एसओजी टीम संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान बिहार नंबर वाली एक ऑल्टो कार और पिकअप को रोककर तलाशी ली गई।
विज्ञापन




दोनों वाहनों से 40 पेटियों में कुल 345.6 लीटर ऑफिसर च्वाइस ब्रांड की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्कर को भी गिरफ्तार किया। उनकी पहचान मुजफ्फरपुर, बिहार निवासी अभिमन्यु कुमार और छपरा निवासी पवन कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह शराब रॉबर्ट्सगंज से खरीदकर बिहार में अधिक कीमत पर बेचते थे। बिहार में शराबबंदी के कारण अवैध शराब की मांग बढ़ी है, खासकर नववर्ष के मौके पर। यह भी स्वीकार किया कि वे पूर्व में भी अलग-अलग रास्तों से बिहार शराब की तस्करी करते रहे हैं।


इस कार्रवाई में कोन थाने के प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, एसओजी प्रभारी रामस्वरुप वर्मा, चननी चौकी प्रभारी श्रीकांत राय, चकरिया चौकी प्रभारी मनोज कुमार सिंह, चौकी प्रभारी चांची कला हवलदार पाल, चौकी प्रभारी पोखरिया राहुल पांडेय आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed