{"_id":"693099d5854345dddf007062","slug":"bhola-wanted-to-shift-his-family-to-bangkok-sonbhadra-news-c-194-1-son1018-138273-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: परिवार को बैंकाक में शिफ्ट करना चाहता था भोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: परिवार को बैंकाक में शिफ्ट करना चाहता था भोला
विज्ञापन
सोनभद्र। कफ सिरप तस्करों के सरगना अपने बेटे शुभम जायसवाल के पास दुबई पहुंचने से पहले भोला ने अपने परिवार को बैंकाक में शिफ्ट करने की तैयारी की थी। टिकट भी उसने बैंकाक के डॉन मुआंग (एमडीके) एयरपोर्ट के लिए बुक कर रखा था। दोपहर में उसे उड़ान भरनी थी।
महज ढाई से तीन घंटे में वह बैंकाक पहुंच गया होता। इसके लिए उसने एयर एशिया की फ्लाइट बुक करा रखी थी। सब कुछ उसकी योजना के मुताबिक हो रहा था। एयरपोर्ट के अंदर जाने के लिए वह 11 नंबर गेट की तरफ कदम भी बढ़ा चुका था लेकिन ऐन वक्त पर पहुंची एसओजी-एसआईटी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर उसके किए-कराए पर पानी फेर दिया।
कोलकाता से बैंकाक के एमडीके एयरपोर्ट की उड़ान भरने के लिए भोला ने 30 नवंबर की सुबह की फ्लाइट बुक कराई थी। इसके लिए उसे इकोनामी क्लॉस में सीट 4एफ आवंटित की गई थी। साढ़े 11 बजे तक उसे एयरपोर्ट पहुंच जाना था और प्रस्थान के लिए निर्धारित समय से 20 मिनट पहले बोर्डिंग गेट पार करना था।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि वह थाइलैंड पहुंचने की तैयारी में एयरपोर्ट पहुंचा था। वह एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश कर पाता, इससे पहले एसआईटी वहां पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।