{"_id":"692c9b6b4a729ab7760b500b","slug":"bhola-jaiswal-father-of-shubham-kingpin-of-cough-syrup-smuggling-gang-arrested-sonbhadra-news-c-194-1-son1018-138126-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: कफ सिरप तस्कर गिरोह के सरगना शुभम का पिता भोला जायसवाल गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: कफ सिरप तस्कर गिरोह के सरगना शुभम का पिता भोला जायसवाल गिरफ्तार
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में एयरपोर्ट पर पकड़ा गया कफ सिरप तस्कर गिरोह के मुख्य सरगना शुभम का पिता भोला जाय
सोनभद्र। सोनभद्र की एसआईटी ने प्रतिबंधित कफ सिरप तस्कर गिरोह के सरगना शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद को नेताजी सुभाषचंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट कोलकाता से रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। बेटे शुभम की तरह वह भी दुबई के लिए उड़ान भरने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था।
एसआईटी एक महीने से उसके पीछे लगी थी, लेकिन वह बार-बार अपनी लोकेशन बदल देता था। टीम स्थानीय पुलिस को सूचित करने के साथ आरोपी को ट्राजिंट रिमांड पर लेने की प्रक्रिया में जुटी हुई थी। सोमवार को टीम आरोपी को लेकर सोनभद्र पहुंच सकती है।
गाजियाबाद में प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़ी खेप मिलने के बाद तस्करों के सरगना के तौर पर मेरठ के रहने वाले आसिफ, वारिस और वाराणसी के शुभम जायसवाल का नाम सामने आया था। आसिफ दुबई से नेटवर्क संभाल रहा था। वहीं, वारिस पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश सीमा पर सिरप लदे ट्रकों को पार कराता था तो शुभम देश भर में फैले नेटवर्क को संभालता था।
विज्ञापन
शुभम अपने पिता भोला के नाम से रांची के पते पर शैली ट्रेडर्स नामक फर्म का पंजीकरण करा रखा था। इसके जरिये वह पूर्वांचल सहित पूरे यूपी में कफ सिरप की आपूर्ति के फर्जी बिल तैयार करता था। पिछले दिनों वाराणसी में जांच के दौरान शुभम के पिता भोला के नाम से शैली ट्रेडर्स के पंजीकृत होने की जानकारी मिलते ही सोनभद्र एसआईटी उसकी तलाश में जुट गई थी।
एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के साथ मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार के कई शहरों में भोला मौजूदगी की जानकारी मिली। जब तक टीम वहां पहुंचती, तब तक वह ठिकाना बदल देता था। कुछ दिनों पहले मुंबई में उसकी मौजूदगी की जानकारी मिली तो एसआईटी के पहुंचने से पहले ही वह भाग गया।
शनिवार को उसके कोलकाता पहुंचने की जानकारी मिली तो एसआईटी प्रभारी इंस्पेक्टर सदानंद राय और एसओजी प्रभारी राजेश चौबे की अगुवाई वाली टीम ने वहां डेरा डाल दिया। इनपुट के आधार टीम रविवार को सुबह सुभाषचंद्र बोस एयरपोर्ट पहुंच गई। दोपहर में भोला एयरपोर्ट पहुंचा तो टीम उसे गिरफ्तार लिया। वह दुबई की फ्लाइट पकड़ने पहुंचा था। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस को गिरफ्तार की सूचना देने के साथ अदालत से ट्रांजिट रिमांड हासिल कर आरोपी को सोनभद्र लाने की तैयारी चल रही है।
--
वर्जन
सोनभद्र एसआईटी ने पश्चिम बंगाल से शुभम जायसवाल के पिता भोला को गिरफ्तार कर लिया है। वह दुबई भागने की फिराक में था। एसआईटी उसे सोनभद्र लाने की तैयारी में जुटी हुई है। आरोपी पूछताछ में जो जानकारियां सामने आएंगी, उनके आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। - अभिषेक वर्मा, एसपी।