{"_id":"89cf366498c68490598ad2788144dfa0","slug":"bhera-threw-stones-at-the-police-three-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहेरा में पुलिस पर पथराव, तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहेरा में पुलिस पर पथराव, तीन जख्मी
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Sun, 22 Feb 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहेरा गांव में शनिवार की रात पशु तस्करी करने की आशंका में एक पिकअप चालक और एक युवक के पकड़े जाने का विरोध करते हुए गांव के कुछ लोगों ने पुलिस दल पर पथराव कर दिया। इससे एक दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मी मामूली रूप से चोटहिल हो गए, जबकि पुलिस वाहन का शीशा चूर हो गया।
विरोध के बावजूद पुलिस पिकअप चालक व एक युवक को पकड़ ले गई। इस दौरान एक महिला भी जख्मी हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने तीन नामजद सहित सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। रविवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
शनिवार रात करीब 8.30 बजे मुखबिर के जरिए करमा एसओ जयंत यादव को सूचना मिली कि बहेरा गांव में कुछ लोग एक पिकअप से मवेशियों को बिहार ले जाने की फिराक में हैं। इस पर फोर्स के साथ थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। पुलिस पिकअप चालक और एक युवक को पकड़ कर लौट रही थी कि करीब आधा दर्जन ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर पुलिस दल को घेर लिया। उनका कहना था कि पिकअप में रिश्तेदारी से एक गाय लाई गई है। इसी बात पर जिच हो रही थी कि ग्रामीण ईंट पत्थर चलाने लगे और पकड़े गए लोगों को छुड़ाने का प्रयास किया ।
विज्ञापन
इससे दरोगा गिरिधारी सिंह (35), हेड कांस्टेबल श्यामदेव (50) और कांस्टेबल नंदलाल (34) को चोटें आई। पुलिस और ग्रामीणों के बीच छीनाझपटी में अफसाना (30) गिरकर चोटहिल हो गई। रविवार को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस महिला को पीटकर उसके पति को ले गई और उसे फर्जी मामले केस में फंसा दिया।
उधर, थानाध्यक्ष जयंत यादव का कहना है कि पकड़े गए बहेरा गांव निवासी ज्ञासु और राबर्ट्सगंज निवासी पिकअप चालक गोरेलाल सहित सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की खोजबीन की जा रही है। कहा कि घायल महिला की तहरीर मिलेगी तो मामले की जांच की जाएगी।