फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Beware of social media rumors; celebrate the festival in a spirit of harmony: DM.

सोशल मीडिया की अफवाहों से सतर्क रहें, सौहार्द के साथ मनाएं त्योहार : डीएम

Wed, 26 Aug 2026 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Beware of social media rumors; celebrate the festival in a spirit of harmony: DM.
राबट्सगंज में बारावफात पर विद्युत झालरबत्ती से सजा नगर। संवाद
सोनभद्र। आगामी ईद-ए-मिलाद (बारावफात), रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं, पीस कमेटी के सदस्यों, गणमान्य नागरिकों और संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में पर्वों को लेकर की जा रही तैयारियों और आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। डीएम चर्चित गौड़ ने कहा कि त्योहार साझा संस्कृति और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। सोनभद्र में आपसी भाईचारे और सौहार्द की समृद्ध परंपरा रही है। इसे बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने धर्मगुरुओं और गणमान्य नागरिकों से पर्वों को परंपरागत तरीके से शांति, संयम और उल्लास के साथ मनाने की अपील की। ईद-ए-मिलाद के जुलूस और धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर डीएम ने अधिकारियों को जुलूस मार्गों की साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन समेत अन्य आवश्यक सुविधाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से जिम्मेदारी निभाने को कहा, ताकि पर्व के दौरान लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। सोशल मीडिया पर अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं को लेकर भी सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें और भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री साझा करने से बचें। शांति एवं सौहार्द प्रभावित करने वाली किसी भी सूचना की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें। बैठक में धर्मगुरुओं और गणमान्य नागरिकों ने अपने सुझाव दिए और पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। बैठक में एडीएम वागीश शुक्ला, एएसपी अनिल कुमार, सीएमओ डॉ. रमेश कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed