{"_id":"624f29724dcda120ff2620a6","slug":"bench-scam-case-filed-against-one-secretary-and-two-pradhans-sonbhadra-news-vns647157197","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेंच घोटाला : एक सचिव और दो ग्राम प्रधानों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेंच घोटाला : एक सचिव और दो ग्राम प्रधानों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनी विकास खंड के कई ग्राम पंचायतों में सीमेंटेड बेंचों की खरीद फरोख्त में घोटाला किया गया है। बृहस्पतिवार को बभनी थाने की पुलिस ने बेंचों के खरीद फरोख्त में घोटाला करने के आरोप में एक सचिव एवं दो ग्राम प्रधानों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत की तहरीर पर हुई है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत शीशटोला और संवरा में सीमेंटेड बेंचों को लगवाने में गड़बड़ी पाई गई। ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान की रिपोर्ट और सत्यापन में काफी अंतर पाया गया है। शीशटोला ग्राम पंचायत में 80 बेंच लगाने की रिपोर्ट डीपीआरओ को भेजी गई थी। इसके सापेक्ष मौके पर 22 सीमेंटेड बेंच पाये गये। इस प्रकार 58 बेंचों का अंतर पाया गया जिसकी लागत 362500 रुपये है। इसी प्रकार संवरा ग्राम पंचायत में 30 बेंचो की रिपोर्ट प्रेषित की गई थी जबकि मौके पर 10 बेंच ही मिले। संवरा में 20 बेंचो का अंतर मिला जिसकी लागत 125000 है। फर्जी बिल वाउचर बनाकर जमा करने और शासकीय धनराशि का गबन करने के आरोप में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी राजेश कुमार और ग्राम प्रधान शीशटोला अनवर हुसैन व संवरा ग्राम प्रधान विजय शंकर यादव पर मुकदमा दर्ज हुआ है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिह ने बताया कि सहायक विकास अधिकारी पंचायत काशी राम ठाकुर के तहरीर पर सचिव व दो ग्राम प्रधानों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 7/13 व 409 के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।