फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Belavadah and Parasi village drinking water group approved in polluted areas

प्रदूषित क्षेत्रों में शुमार बेलवादह व परासी ग्राम पेयजल समूह को मिली मंजूरी

Fri, 26 Jun 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Belavadah and Parasi village drinking water group approved in polluted areas
अनपरा। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी भागीरथी परियोजना द्वारा ऊर्जांचल में पाइप लाइन से शोधित पेयजल की आपूर्ति के लिए 15 मिलियन लीटर डेली जल शोधन की क्षमता वाली बेलवादह ग्राम पेयजल समूह योजना मंजूर कर ली गई है। इसमें 146 करोड़ की लागत से 200 किमी पाइप लाइन व 25 मिलियन लीटर डेली जल शोधन की क्षमता वाली परासी ग्राम पेयजल समूह का 143 करोड़ की लागत से 330 किमी पाइप लाइन बिछाकर लोगों को शुद्ध पेयजल जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

बेलवादह ग्राम पेयजल समूह परियोजना से वर्ष 2021 में कुल 80.754 लोगों तक शोधित पेयजल की पाइप लाइन से आपूर्ति होगी तथा वर्ष 2051 तक 1.52.847 लोगों को पाइप लाइन के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। जबकि परासी ग्राम समूह पेयजल परियोजना से वर्ष 2021 में 138,961 लोगों को पाइप लाइन से आपूर्ति होगी। वहीं वर्ष 2051 तक 297366 लोगों तक शोधित पेयजल की आपूर्ति किया जाना लक्षित किया गया है।
विज्ञापन

परियोजना की मंजूरी से सामाजिक कार्यकर्ता, पंकज मिश्रा, अंकुश दुबे, हरिनाथ खरवार, लक्ष्मीकांत दूबे आदि ने हर्ष जताया। कहा कि इस योजना से शुद्ध पेयजल की समस्या से जूझ रहे ऊर्जांचलवासियों को इस समस्या का स्थायी समाधान मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में भागीरथी परियोजना के नोडल अधिकारी सेवालाल ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा। 24 माह में परियोजना को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना का कार्य एल एंड टी द्वारा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed