{"_id":"574f20814f1c1b7d2810af34","slug":"bdo-opened-a-front-against","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ के खिलाफ खोला मोर्चा
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
Updated Wed, 01 Jun 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज तहसील में प्रदर्शन करते नगवां ब्लॉक के रईयां गांव के ग्रामीण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगवां ब्लॉक के रइयां ग्राम पंचायत में सस्ते गल्ले की दूकान के चयन में मनमानी पर ग्रामीण भड़क गए। बुधवार को उन्होंने बीडीओ और सेक्रेटरी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण पांडेय की अगुवाई में सदर तहसील पर प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर प्रशासनिक अधिकारी से मामले की जांच कराने और नए सिरे से दूकान के चयन की मांग की।
बुधवार को सदर तहसील पर पहुंचे रइयां के ग्रामीणों ने नगवां के बीडीओ, सेक्रेटरी और एडीओ आईएसबी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान संघ के चंद्रभूषण पांडेय ने इस दौरान कहा कि रइयां में सस्ते गल्ले की दूकान का चयन होना था। चुनाव के लिए एडीओ आईएसी और सेके्रटरी पहुंचे थे। वहां उन्होंने किसी ग्रामीण की एक नहीं सुनी और मनमानी चयन करा दिया। ग्राम पंचायत के अध्यक्ष ने निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने के लिए कहा लेकिन अधिकारियों ने कोई बात नहीं मानी।
इस पर ग्रामीणों ने बीडीओ के पास पहुंचकर शिकायत की लेकिन वे भी कुछ सुनने को तैयार नहीं हुए। ग्रामीणों ने प्रदर्शन के दौरान मांग उठाई कि किसी प्रशासनिक अधिकारी के सामने चुनाव कराया जाए और बीडीओ, एडीओ एसबीआई तथा सेके्रटरी की भूमिका की जांच कराई जाए। प्रदर्शन के दौरान कलावती, श्रीराम, राम प्रसाद, सुशीला, शांति, सिंगारी, जीरा, जिरमतिया, उर्मिला, फूलवंती, विमली, नवीन कुमार पांडेय, बचाऊ, कमलेश, महेंद्र, मुलायम, बाबूलाल के साथ ही काफी संख्या में लोग रहे।