फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BDO found absent from block, CDO put a hold on payment of salary, recommended departmental action

ब्लाक से नदारद मिले बीडीओ, सीडीओ ने वेतन भुगतान पर लगाई रोक, विभागीय कार्रवाई की संस्तुति

Fri, 08 Apr 2022 06:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
BDO found absent from block, CDO put a hold on payment of salary, recommended departmental action
सोनभद्र सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा ने शुक्रवार को घोरावल ब्लाक का औचक निरीक्षण किया। बीडीओ समेत कई कर्मचारी कार्यालय से नदारद मिले। सीडीओ ने मौके से ही बीडीओ को फोन किया तो उन्होंने बताया कि वो मुख्यालय पर हैं। जबकि मुख्यालय पर किसी तरह की बैठक ही नहीं थी। कड़ी नाराजगी जताते हुए सीडीओ ने अनुपस्थित बीडीओ व अन्य कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन

सीडीओ सुबह साढ़े 11 बजे ब्लाक कार्यालय पहुंचे। बीडीओ रमेश यादव अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए। सीडीओ की हिदायत के बाद वह दोपहर सवा 12 बजे ब्लाक पर पहुंचे। उपस्थिति पंजिका में पत्रवाहक दयाराम का अवकाश पर होना अंकित था। सहायक लेखाकार श्याम बिहारी निर्वाचन कार्यालय में लेखा संबंधित कार्यों से गए थे। चालक सुजीत कुमार अर्जित अवकाश पर थे। कार्मिकों के सेवा संबंधी अभिलेखों का सीडीओ ने निरीक्षण किया। कनिष्ठ सहायक सचिन शर्मा की सेवा पुस्तिका में 31 दिसंबर की प्रविष्टि पर हस्ताक्षर नहीं कराया गया था। इसके लिए स्थापना लिपिक को चेतावनी जारी की गई।
विज्ञापन

शिकायत रजिस्टर के अवलोकन में पंजिका में दर्ज शिकायतों पर हुई कार्रवाई का कोई उल्लेख नहीं था और न ही बीडीओ इसका अनुश्रवण कर रहे थे। शिकायतों के निस्तारण में घोर लापरवाही और अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर बीडीओ के शुक्रवार के वेतन आहरण पर अग्रिम आदेश तक रोक लगाने का निर्देश दिया। विभागीय कार्यों का समय से संपादन न करने के दृष्टिगत प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश डीडीओ को दिया। बीडीओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की भी संस्तुति की। मनरेगा संबंधित कार्यों के निरीक्षण में वित्तीय वर्ष 2022-23 में 108 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष अब तक मात्र 12 ग्राम पंचायतों में ही कार्यों की तकनीकी एवं वित्तीय स्वीकृति दर्ज पाई गई। इस पंजिका पर बीडीओ का हस्ताक्षर भी नहीं था। मस्टररोल निर्गत पंजिका में पाया गया प्रगति पर चल रहे कार्यों पर विकास खंड स्तर से पिछले आठ दिनों तक जारी मस्टररोलों के प्राप्तकर्ता का कोई उल्लेख नहीं है और ना ही हस्ताक्षर थे। एपीओ और लेखाकार की घोर लापरवाही मानते हुए उपायुक्त श्रम रोजगार को दोनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के लिए पत्रावली तत्काल प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इस मौके पर डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed