फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Banners and posters of political parties deleted

राजनीतिक दलों के बैनर-पोस्टर हटाए गए

Fri, 06 Jan 2017 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Fri, 06 Jan 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
Banners and posters of political parties deleted
राबर्ट्सगंज कचहरी के पीछे वाल पंेटिंग साफ कराते तहसीलदार।

विज्ञापन
विभिन्न राजनीतिक दलों के पोस्टर अब भी पूरी तरह से दीवारों आैर अन्य जगहों से नहीं हटाए जा सके हैं। शुक्रवार की सुबह चेतक कंपनी के ओवरब्रिज की  दीवारों और अंदर की ओर कुछ पोस्टर लगे नजर आए। आचार संहिता को लेकर नगर में भ्रमण पर निकले जिला निर्वाचन अधिकारी सीबी सिंह की नजर इन पोस्टरों पर पड़ी तो उन्होंने ईओ को फटकार लगाई। साथ ही चेतक कंपनी के कर्मचारियों को भी शेष बचे पोस्टर को हटवाने को कहा। चेतावनी देते हुए कहा कि शाम तक कही भी पोस्टर चिपका नजर आए तो सख्त कार्रवाई करेंगे। वहीं, पुलिस का वाहनों पर लगी काली फिल्म और हूटरों को हटाने का अभियान आज भी जारी रहा।

शुक्रवार को भी समस्त एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में लगे प्रचार सामग्री को हटवाते रहे। काले और सफेद पेंट से दीवारों पर नेताओं के छपे वाल पेंटिंग को मिटाया गया। राबर्ट्सगंज नगर एवं आसपास के गांवों में एएसपी सीपी शुक्ला की अगुवाई में कचहरी तिराहे के समीप नगर पालिका ईओ दिनेश कुमार ने बैनरों और पोस्टरों को हटवाया। नई बाजार में प्रचार सामग्रियों को उखड़वा कर वाहनों पर लदवाया गया। चार पहिया वाहनों को रोक कर चेकिंग की। रामगढ़: पन्नूगंज कस्बे में पुलिस ने विभिन्न दलों के नेताओं एवं प्रत्याशियों के लगे होर्डिंगों-बैनरों को हटवाया। घोरावल, शाहगंज, करमा, मधुपुर, सुकृत, सलखन, मारकुंडी, चोपन, डाला, ओबरा, कोन, दुद्धी, विण्ढमगंज, वैनी, रायपुर, खलियारी पोस्टर बैनर हटाओ अभियान चला। इसकी वीडियो रिकार्डिंग भी हो रही है। एसपी लल्लन सिंह ने कहा कि शाम को पूरी तरह तलब की गई। सामग्री सरकारी संपत्ति पर या बगैर मकान मालिक के मर्जी के उसके मकान पर चस्पा कराएंगे तो केस होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed