फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bank Sakhi training completed, certificate received

Sonebhadra News: बैंक सखियों के प्रशिक्षण का समापन, मिला प्रमाण पत्र

Thu, 24 Oct 2024 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Bank Sakhi training completed, certificate received
सोनभद्र। जिले की अग्रणी बैंक इंडियन बैंक की तरफ से संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) लोढ़ी में चल रहे बैंक सखियों के छह दिवसीय प्रशिक्षण का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण लेने वाली बैंक सखियों को प्रमाण पत्र दिया गया।
विज्ञापन




आरसेटी के निदेशक विशाल खन्ना ने बताया कि समूह से जुड़ी महिलाओं को बैंक सखी के रूप में प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद बैंक सखियां समूह की महिलाओं की बैंक से संबंधित कार्य कराने में मदद करती हैं। समूह की 18 महिलाओं एवं युवतियों को छह दिनों तक प्रशिक्षण दिया गया। आखिरी दिन उन्हें प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया गया। मुख्य अतिथि इंडियन बैंक चुर्क शाखा के प्रबंधक विपिन कुमार सिंह ने प्रमाण पत्र वितरित दिया। उन्होंने समूह की महिलाओं का लोन सहित अन्य बैंक संबंधित कार्यों में मदद के लिए प्रेरित किया। निदेशक ने बताया कि अब तक 72 महिलाओं को बैंक सखी के रूप में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इस मौके पर आरसेटी के आशुतोष आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed