फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bank Mitra will keep customer service centers closed for three days

Sonebhadra News: तीन दिनों तक ग्राहक सेवा केंद्र बंद रखेंगे बैंक मित्र

Tue, 28 May 2024 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Bank Mitra will keep customer service centers closed for three days
सोनभद्र और मिर्जापुर के इंडियन बैंक के बैंक मित्र विभिन्न मांगों को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं। मंगलवार को सभी ने अपने ग्राहक सेवा केंद्र बंद रखे। उनका कहना है कि समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन को क्रमिक रूप से आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

बैंक मित्रों ने बताया कि कंपनी प्रत्येक वर्ष बदलाव करती आ रही है। कभी लैपटॉप पर वर्क तो कभी पॉस मशीन पर वर्क के लिए कहा जाता है। बैंक मित्रों के पास तमाम प्रकार के डिवाइस बंद पड़े हुए हैं। पिछले वर्ष एमडीएम आया तो लैपटॉप खरीदना पड़ा और इस वर्ष पॉस मशीन लेने का दबाव बनाया जा रहा है। नहीं लेने पर कोड ब्लॉक करने का धमकी दी जा रही है। बैंक मित्रों को मिलने वाली 5000 की प्रोत्साहन राशि भी समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन

सरकारी छुट्टी वाले दिन भी दबाव बनाकर कार्य करवाया जाता है। नहीं करने पर कंपनी से खातों पर वैधानिक ढंग से रोक लगा दी जाती है, जिससे कई दिनों तक कार्य बाधित रखा जाता है। आरबीआई के निर्देशों के विपरीत अन्य कार्य जबरन कराने का दबाव बनाया जा रहा है। विंध्य वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष सुरेश पटेल ने बताया कि अभी तीन दिवसीय हड़ताल है। बात नहीं मानी गई तो डीएम कार्यालय और जोनल ऑफिस मिर्ज़ापुर में सभी बैंक मित्र एकत्रित होकर अनिश्चित कालीन धरना देने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed