फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bank manager and personnel who went for recovery

Sonebhadra News: वसूली करने गए बैंक प्रबंधक और कर्मियों को पीटा

Thu, 17 Aug 2023 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bank manager and personnel who went for recovery
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिच्छी गांव में बैंक के बकाया की वसूली करने गए शाखा प्रबंधक और उनके दो सहयोगियाें से मारपीट का मामला सामने आया है। शाखा प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने बकाएदार के साथ ही दो अन्य युवकों पर मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बिच्छी गांव निवासी पुरुषोत्तम कुमार पर आर्यावर्त बैंक शाखा राबर्ट्सगंज का बकाया है। बार-बार तिथि देने के बाद भी बकाया भुगतान न करने पर सोमवार की शाम बैंक के शाखा प्रबंधक आनंद प्रकाश तिवारी अपने तीन अन्य बैंक कर्मियों के साथ बिच्छी गांव पहुंचे। उन्होंने पुरुषोत्तम कुमार से बकाया चुकाने के लिए कहा। इसी बात पर बकाएदार, उसका बेटा और एक अन्य युवक यह कहकर हमलावर हो गए कि शाखा प्रबंधक घर के दरवाजे पर बकाया वसूली के लिए कैसे आ गए। ग्रामीणों ने किसी तरह से बैंक कर्मियाें को हमलावरों से बचाया। आरोप है कि नाराज लोगों ने मैनेजर साथ ही सहकर्मियों संजय कुमार, राम सुन्दर, ललित को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। तहरीर पर पुलिस ने बिच्छी गांव निवासी पुरुषोत्तम उसके बेटे और एक अन्य युवक पर मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य मामलों में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed