फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bank employee's dead body found hanging in room

Sonebhadra News: कमरे में फंदे से लटकता मिला बैंककर्मी का शव

Tue, 23 Apr 2024 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Bank employee's dead body found hanging in room
ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिल्ली खनन क्षेत्र में स्थित पहाड़ी पर बने एक कमरे में सोमवार की सुबह एक युवक का शव उसी के कमरे में फंदे से लटकता मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा कर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

परसोई निवासी विनोद कुमार (23) चोपन रोड पर स्थित एक निजी बैंक में फाइनेंस का कार्य देखता था। पत्नी सुगु ने बताया कि रविवार की रात विनोद नशे की हालत में बिल्ली मारकुंडी में बने अपने घर पर आया। आते ही वह मारपीट करने लगा। अपने डेढ़ वर्षीय बच्चे का गला दबाकर मारने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन

पत्नी के विरोध करने पर वह आक्रोशित होकर बगल में स्थित खदान में कूद कर आत्महत्या की कोशिश करने लगा। किसी तरह दौड़कर पत्नी ने उसे बचा लिया। इसके बाद वह अलग बने कमरे में अकेले सोने चला गया। वहीं भोर में उसका रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक देवीवर शुक्ला और कस्बा चौकी इंचार्ज सरीमन सोनकर ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed