{"_id":"66dde54dafe9ba5915027ba1","slug":"ban-on-polythene-ineffective-being-used-indiscriminately-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-117687-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: पॉलिथीन पर प्रतिबंध बेअसर, धड़ल्ले से हो रहा इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: पॉलिथीन पर प्रतिबंध बेअसर, धड़ल्ले से हो रहा इस्तेमाल
विज्ञापन
शासन की तरफ से सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगाया गया है। बावजूद इसके निकायों तथा ग्रामीण इलाकों में धड़ल्ले से प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग हो रहा है।
रविवार को रॉबर्ट्सगंज नगर क्षेत्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक में बिक्री और खरीद करते हुए लोग दिखे। शनिवार को ही ओबरा नगर पंचायत प्रशासन ने अभियान चलाकर ढाई क्विंटल प्रतिबंधित प्लास्टिक पकड़ा था।
प्रतिबंध के बाद भी चोरी छिपे बाजारों में प्लास्टिक की बिक्री हो रही है। जहां तहां प्लास्टिक भरा कूड़ा कचरा फेंके जाने से छुट्टा पशुओं की जान पर भी आफत बन आती है। प्रदेश में पिछले कई वर्षो से पॉलीथिन की खरीद- बिक्री या इस्तेमाल करने पर रोक है।
जिला प्रशासन की तरफ से नगर पालिका परिषद सोनभद्र (रॉबर्ट्सगंज) के साथ-साथ नगर पंचायत चुर्क-गुरमा, चोपन, घोरावल, रेणुकूट, दुद्धी, पिपरी, ओबरा क्षेत्र में पॉलीथिन के क्रय, विक्रय और इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए कई बार कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
इसके बावजूद कपड़ा, किराना, सब्जी, दूध, मांस-मछली विक्रेता इसका खुलेआम उपयोग कर ग्राहकों को सामान दे रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक पॉलीथिन पर बैन के बाद से अब तक नगर पालिका एवं सभी नगर पंचायत क्षेत्रों में अभियान चलाकर 50367 किलो से अधिक प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त किया जा चुका है।
समय-समय पर छापे की कार्रवाई कर जुर्माने की कार्रवाई की जाती है। बावजूद इसके प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल पर पूर्ण रूप से रोक नहीं लग पा रहा है।
ओबरा में पकड़ा गया था ढाई क्विंटल प्लास्टिक
नगर पंचायत ओबरा प्रशासन की तरफ से शनिवार को प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर से करीब ढ़ाई क्विंटल प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त हुआ। इसके साथ ही प्रतिबंधित प्लास्टिक का गिलास करीब 10 पेटी बरामद हुआ था। इसी तरह से सभी निकायों में अभियान चलाया जाए तो बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक पकड़ा जा सकता है। रविवार को रॉबर्ट्सगंज नगर में शीतला मंदिर चौक, पन्नूगंज रोड, बढ़ौली चौक, सिविल लाइंस रोड स्थित दुकान एवं छेला खोमचा पर प्रतिबंधित प्लास्टिक में हरी सब्जियां से लेकर खाद्य पदार्थ ले जाते हुए लोग देखे गए।
चलाया जाएगा जागरूकता अभियान
प्लास्टिक बैग से मुक्ति के लिए प्रशासन की तरफ से जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव का कहना है कि पॉलीथिन के उपयोग पर रोक के लिए व्यापारिक संगठन का सहयोग लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसमें स्कूली बच्चों का भी सहयोग रहेगा। इसके अलावा सुधारात्मक, निरोधात्मक दोनों कदम उठाएं जाएंगे। बीते दिनों अभियान चलाकर कई दुकानदारों पर कार्रवाई भी की गई थी।
नियमानुसार होगा जब्त प्लास्टिक का निस्तारण
नगर पंचायत ओबरा में शनिवार को अभियान चलाकर जब्त की गई ढाई क्विंटल प्लास्टिक व प्लास्टिक के गिलास को सुरक्षित नगर पंचायत के गोदाम में रखा गया है। ओबरा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मधुसूदन जायसवाल ने बताया कि अभी नगर में प्रतिबंधित प्लास्टिक की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके बाद शासन के निर्देश पर प्रतिबंधित प्लास्टिक का नियमानुसार निस्तारण कराया जाएगा।