फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ballia beat Bhadohi and Santakbirnagar

Sonebhadra News: बलिया ने भदोही और संतकबीरनगर को दी मात

Tue, 03 Jan 2023 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Ballia beat Bhadohi and Santakbirnagar
राबर्ट्सगंज स्थित हाइडिल मैदान में चल रहे सोनभद्र कप में मंगलवार को दो मैच खेले गए। पहले मुकाबले में बलिया की टीम ने संतकबीरनगर और फिर भदोही की टीम को मात दी।
विज्ञापन

प्रकाश पाली क्लीनिक के डायरेक्टर डॉ. एचपी सिंह ने टॉस करा कर पहले मैच की शुरुआत कराई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बलिया की टीम ने 15 ओवरों में कुल 206 रन बनाया। मुरारी ने 51 बॉल पर 117 रन बनाकर शतकीय पारी खेली। कप्तान रोहित रंजन ने 79 रन बनाए। 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी संतकबीरनगर की टीम रोहित के 26, शिवा के 16 और नीरज के 12 रनों की बदौलत 71 रनों पर ही सिमट गई। बलिया की ओर से अनुपम ने 4 व विशाल ने 3 विकेट चटकाए। बलिया की टीम 136 रन से विजयी रही। दूसरा मैच बलिया और भदोही के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी बलिया की टीम ने इस मैच में 18 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाया। विशाल, पंकज और सैफ ने क्रमश: 46, 31 और 26 रन बनाए। भदोही के विशाल कुमार ने 4 व धीरू ने 2 विकेट गिराए। 155 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भदोही के खिलाड़ी अरमान ने 29 गेंद पर 64 रन बनाया। सरोज ने 30 व हेमंत ने 15 रन का योगदान दिया। बलिया के अनुपम ने 4 अनुज ने तीन विकेट लिया। इस मैच में भी बलिया ने 24 रनों से भदोही को हराकर विजेता बनी। इस दौरान राजेश चौबे, नवल, राहुल, मनीष, राज, अखिलेश, अमित पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed