फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ballast laden tipper suddenly caught fire, driver saved his life by jumping

Sonebhadra News: गिट्टी लदी टिपर में अचानक लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Sun, 07 Apr 2024 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Ballast laden tipper suddenly caught fire, driver saved his life by jumping
थाना क्षेत्र स्थित जवारीडाड़ में वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर गिट्टी लदी टिपर में शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। घटना में चालक ने टिपर से कूद कर अपनी जान बचाई। इस घटना के बाद चोपन से रेणुकूट मार्ग पर कुछ देर के लिए आवागमन बाधित रहा। टिपर वाहन स्वामी तेलगुड़वा निवासी रविरंजन जायसवाल ने बताया कि टिपर पर डाला से गिट्टी लाद कर हाथीनाला की तरफ जा रहा था। जवारीडाड़ पहुंचते ही टिपर से आग की लपटें निकलने लगी। आग देखकर चालक ने टिपर से उतर कर अपनी जान बचाई और घटना की जानकारी दी। आग लगने की सूचना मिलते ही चोपन पुलिस मौके पर पहुंच गई। एहतियातन वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग को जवारीडाड़ से ही डायवर्जन करा दिया। चोपन पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग को बुझाकर एक घंटे बाद यातायात को बहाल कराया। साढे़ चार माह में टिपर जलने की यह दूसरी घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed