{"_id":"6098ab308e4879698c731a0a","slug":"balkar-overturned-drvier-died-in-markundi-valley-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: मारकुंडी घाटी में पलटा बल्कर, बिहार निवासी चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: मारकुंडी घाटी में पलटा बल्कर, बिहार निवासी चालक की मौत
Mon, 10 May 2021 09:10 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 10 May 2021 09:10 AM IST
विज्ञापन
घाटी में पलटा बल्कर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में सोमवार की सुबह राखड़ लड़ा एक बल्कर पलट गया। इस हादसे में बल्कर चालक की मौत हो गई। वह औरंगाबाद बिहार का निवासी बताया जा रहा है। घटना चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, राखड़ लोड बल्कर ऊर्जान्चल से राखड़ लोड करके वाराणसी जा रहा था। सुबह में करीब चार बजे जैसे ही बल्कर मारकुंडी घाटी में पहुंचा तो एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब 3 घंटे बाद उसमें फसे चालक के शव को निकाला। उसकी पहचान संतोष सिंह(40) पुत्र विनीत निवासी औरंगाबाद (बिहार) के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, संतोष गाड़ी का चालक था।
विज्ञापन