फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Balkar driver dies due to current

करंट की चपेट में आकर बल्कर चालक की मौत

Wed, 12 May 2021 05:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 05:46 PM IST
विज्ञापन
Balkar driver dies due to current
विंढमगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के सलैयाडीह गांव के पास रीवां-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की सुबह बल्कर की धुलाई करते समय ऊपर से गुजरे हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से चालक की मौत हो गई। चालक सलैयाडीह गांव का ही बताया जा रहा है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विंढमगंज थाना प्रभारी विनोद कुमार सोनकर ने बताया कि रवीश कुमार (45) पुत्र नारायण पासवान निवासी सलैयाडीह बल्कर चलाकर परिवार की आजीविका चलाते थे। मंगलवार की रात में बल्कर लेकर वह गांव आए थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक बुधवार की सुबह करीब आठ बजे रवीश कुमार बल्कर को राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित एक धुलाई सेंटर के सामने खड़ा कर दिए। खुद बल्कर के ऊपर चढ़कर धुलाई करवा रहे थे। धुलाई सेंटर के ऊपर से गुजरे हुए 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में बल्कर चालक रवीश कुमार आ गए। उनके गर्दन के पास तार सट गया और करंट की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने विद्युत सब स्टेशन पर फोन करके बिजली आपूर्ति बंद कराया। इसके बाद गंभीर रूप से झुलसे चालक रवीश को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज पर ले जाया गया। जहां डॉ. आरडी प्रजापति ने स्थिति गंभीर देख दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रेफर कर दिए। ग्रामीणों की मदद से प्राइवेट वाहन से चालक को दुद्धी सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने देखते ही चालक को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से मृतक की पत्नी व दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पोस्टमार्टम कराकर शव घरवालों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed