{"_id":"579a378a4f1c1b356521df9c","slug":"baijnath-dham-and-off-for-kanvria","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवरिया बैजनाथ धाम के लिए हुए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवरिया बैजनाथ धाम के लिए हुए रवाना
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Thu, 28 Jul 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
ओबरा से गुरुवार को बाबा बैजनाथ धाम रवाना होते कांवरिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिव भक्त सेवा समिति के तत्वावधान में गुरुवार को नगर से काफी संख्या में कांवरियों ने समिति के अध्यक्ष राजकुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में बैजनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया। कांवरियों को नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गावती देवी ने बोल बम के जयकारे के साथ रवाना किया।
इसके पूर्व अंबेडकर चौराहे के समीप शिव मंदिर पर भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर हर हर महादेव व बोल बम के उद्घोष किए गए। वहीं रमेश सिंह यादव ने सभी कांवरियों को केसरिया टी-शर्ट व रास्ते में खाने की व्यवस्था के साथ साथ जाने-आने के लिए दो बस की व्यवस्था कराई। मौके पर समिति के अध्यक्ष उपाध्याय ने बताया कि नगर के चूड़ीगली, सिनेमा रोड, खैरटिया गांव आदि के बैजनाथ धाम जाने वाले कांवरियों के आने के बाद 15 अगस्त को प्रात: दस बजे से भव्य भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। इस मौके पर सत्येंद्र सिंह, रमेश, अरविंद यादव, शिवदत्त दुबे, रितेश, सुनील मिश्रा, राजेश, धर्मजीत, रामरूप, संतोष आिद मौजूद रहे।
बभनी संवाददाता के अनुसार ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों से 250 शिव भक्त युवा समिति कांवरिया संघ के बैनर तले गुरुवार को निजी वाहनों से देवघर के लिए रवाना हो गए। बभनी शिव मंदिर पर बोल बम के नारे के साथ मत्था टेका और पूजन-अर्चन के बाद सावन के दूसरे सोमवार को बाबा बैजनाथ को जलाभिषेक करने के लिए निकल पड़े। 250 की संख्या में कांवरिया रवाना हुए। जाने वालों में रवि शंकर गुप्ता, संतोष कुमार दुबे, श्याम जी गुप्ता, उमेश चंद्र पांडेय, अनिल, बबलू आदि शामिल हैं।