फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Babasaheb Dr. Bhimrao Ambedkar's birth anniversary celebrated with pomp

धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती

Thu, 14 Apr 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Babasaheb Dr. Bhimrao Ambedkar's birth anniversary celebrated with pomp
राबर्ट्सगंज पुसौली भाजपा जिला कार्यालय में भीमराव आंबेडकर जयंती पर पुष्प अर्पित करते अतिथिगण। - फोटो : SONBHADRA
बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती बृहस्पतिवार को जिले में समारोहपूर्वक मनाई गई। जगह-जगह संगोष्ठी हुई। शोभायात्रा निकाली गई। बाबा साहब के व्यक्तित्व-कृतित्व पर चर्चा करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को सराहा गया। बाबा साहब के अधूरे सपने को पूरा करते हुए समतामूलक समाज की स्थापना का संकल्प दोहराया गया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम नमामि गंगे आशुतोष दुबे की अध्यक्षता और एडीएम राकेश सिंह व भानु प्रताप यादव की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन एक संघर्ष का इतिहास रहा है। आजादी से पहले देश में व्याप्त ऊंच-नीच के भेदभाव, छुआछूत जैसी कुरीतियों का खात्मा डॉ. आंबेडकर के निर्देशन में बनाए गए संविधान ने किया। उन्होंने कहा कि कभी भी भेद-भाव होते देखें तो उसे रोकें। किसी के साथ अन्याय न होने दें। कार्यक्रम में डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर रमेश कुमार, आकाश कुमार, सीएमओ डॉ. आरएस ठाकुर, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राजेश कुमार खैरवार, डीपीओ अजीत सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन रामलाल यादव ने किया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय दलित महासभा ने जूड़ी गांव में जयंती मनाई। इसमें राजेंद्र भारती, महासभा के संस्थापक जेपी भारती, बबुंदर भारती, रामअवतार भारती, कमलेश, संजय कोल, प्रवीण भारती, संतोष कोल, सुशील आदि मौजूद रहे। म्योरपुर: म्योरपुर पंचायत भवन पर डॉ. आंबेडकर जयंती ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में मनाई गई। कार्यक्रम में अमित रावत, इरफान अहमद खान, सुजीत अग्रहरि, अमित सिंह चंदेल, भोलू जायसवाल, अंकित अग्रहरी, रंजीत कुमार, भूपेंद्र गुप्ता, संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे। कोन: भाजपा कार्यकर्ताओं ने रामगढ़ में मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा विनय कन्नौजिया के नेतृत्व में जयंती मनाई। मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने कहा कि हमें संविधान की रक्षा का प्रण लेना चाहिए। कार्यक्रम में विनय कन्नौजिया, सुशील चतुर्वेदी, शिवप्रसाद, योगेंद्र प्रताप सिंह, अक्षैबर सिंह, पंकज गुप्ता, अमरनाथ गुप्ता, कमला प्रसाद, विमलेश गुप्ता आदि रहे। संचालन अखिलेश भारती ने किया। केकराहीं: कसया गांव में हुए कार्यक्रम में किसान मोर्चा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र, खैराही सेक्टर संयोजक भाजपा सीताराम यादव, दीप प्रताप सिंह पटेल, राधेश्याम सिंह आदि मौजूद रहे। बीजपुर: डीएवी पब्लिक स्कूल में प्राचार्य राजकुमार ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। डॉ. आरके झा, डॉ राजेश कुमार श्रीवास्तव, डीसी शुक्ला, सौरभ कुमार, ब्रजेश राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सलखन में निकाली गई शोभायात्रा
सलखन। डॉ. आंबेडकर जयंती पर महदेइया टोला में गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला गया। यहां गुलाब प्रसाद चंदा ने कहा कि डॉ. आंबेडकर देश के लिए एक गौरव पूर्ण व्यक्तित्व रहे, जिन्होंने शोषित वंचित पीड़ित, पिछड़ेपन को शिक्षित होने और संगठित होकर संघर्ष का नारा दिया। इस मौके पर रामजी लाल, विक्रम, नारद राव, सुनील कुमार, रामबचन, जगजीवन राम, भोला जायसवाल, अरविंद सिंह गोंड, शिवगोविंद, कृष्ण कुमार गिरी आदि मौजूद रहे।
----
धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा
सोनभद्र। सदर ब्लाक की स्थिति पुसौली आंबेडकर स्थल पर बृहस्पतिवार को बाबा साहब की जयंती पर वृहद समारोह हुआ। कर्मचारी कल्याण संघ की ओर से आकर्षक झांकी निकाली गई। आंबेडकर स्थल से नगर में गाजे बाजे के साथ भ्रमण करते हुए विवेकानंद प्रेक्षागृह तक पहुंचे। यहां हुई गोष्ठी में मुख्य अतिथि एक्सईएन एसपी राम और विशिष्ट अतिथि के. प्रसाद ने बाबा साहब के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। संचालन कर रहे राजेंद्र प्रसाद ने किया। इस मौके पर रामदुलारे, मुंशीराम, नंदकिशोर, आरके प्रसाद, एसके कुमार, संतोष, सुनील राव, राजेश कुमार, रघुनाथ राम, मूर्ति, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे। ब्यूरो

---
मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती
ओबरा। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद एससी-एसटी कर्मचारी कल्याण समिति एवं भारतीय बौद्ध महासभा के संयोजन में डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत ओबरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं. दीपक कुमार ने की। अध्यक्ष चेयरमैन प्राणमति देवी, सचिव ओबरा इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय कुमार, संत विजय, योगेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे। राजकीय पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार एवं आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के संयोजक डॉ. संतोष कुमार सैनी ने माल्यार्पण किया। वेबिनार में डॉ. राधाकांत पांडेय, डॉ. किशोर कुमार सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. उपेंद्र कुमार, डॉ. विभा पांडेय, डॉ. राजेश प्रसाद, डॉ. रंजीत सिंह, डॉ. नीरज सिंह, डॉ. विजय प्रताप यादव, डॉ. वैशाली शुक्ला, डॉ. अमूल्य सिंह, डॉ विनोद बहादुर सिंह, कार्यालय अधीक्षक प्रमोद कुमार केसरी, महेश पांडेय आदि मौजूद थे।

समाजवादी पार्टी कार्यालय में बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती पर पुष्प अर्पित करते सपा के पदाधिकारी।

समाजवादी पार्टी कार्यालय में बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती पर पुष्प अर्पित करते सपा के पदाधिकारी।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed