फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Baba will marry Gaura today, a grand procession will come out

आज गौरा संग ब्याह रचाएंगे बाबा, निकलेगी भव्य बरात

Mon, 28 Feb 2022 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Baba will marry Gaura today, a grand procession will come out
सोनभद्र। शिव और शक्ति के मिलन का महापर्व महाशिवरात्रि मंगलवार यानी एक मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। जगह-जगह शिव बरात निकालने की तैयारी पूरी हो गई है। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर शिवालयों को विद्युत झालरों से आकर्षक ढंग से सजाने में भक्तगण जुटे रहे। इसके साथ ही मेला क्षेत्र में अस्थाई दुकानें सजने लगी हैं।
विज्ञापन

आचार्य वेदप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का माता पार्वती के साथ विवाह हुआ था। शिव भक्तों के लिए महाशिवरात्रि का दिन विशेष महत्व का है। इस दिन शिवालयों में जहां भक्तगण गंगा जल और दूध से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करते हैं, वहीं शिवालयों में भक्तगण विशेष अनुष्ठान भी कराते हैं। नगर स्थित वीरेश्वर महादेव मंदिर, शोभनाथ मंदिर के साथ ही नगर से सटे बरैला शिवमंदिर पर भक्तों की भीड़ पहुंचती है। घोरावल के शिवद्वार और रौंप स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के दिन मेला लगता है। सोमवार से ही मेला क्षेत्र में अस्थाई दुकानें सजने लगीं। शिव बरात निकालने के लिए भक्तगण तैयारी में जुटे रहे। नगर के रंगीला कांवड़ संघ के कार्यकारी अध्यक्ष महेश सोनी ने बताया कि गुरुद्वारा के पास से दोपहर तीन बजे शिव बरात निकाली जाएगी। भगवान शिव की भव्य प्रतिमा भी बरात में शामिल रहेगी। शिव बरात में भगवान शिव, माता पार्वती, ब्रह्मा, विष्णु, हनुमान जी की झांकी निकाली जाएगी। बरात गुरुद्वारा से निकल कर नगर भ्रमण करते हुए यात्रा बरैला महादेव मंदिर पहुंचेगी।
विज्ञापन

ओबरा। महाशिवरात्रि पर ओबरा नगर में महाकाल सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य शिव बरात निकाली जाएगी। इसमें प्रयागराज और बनारस के कलाकार मनमोहक झांकियां निकालेंगे। समिति के महासचिव जगमंदर अग्रवाल ने बताया कि नगर के लोगों में शिव बरात कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शक्तिनगर। अनपरा परियोजना क्षेत्र स्थित मंदिरों में शिवरात्रि की तैैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सोमवार को शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर सभी मंदिरों की साफ-सफाई सहित अन्य कार्यों को भी पूर्ण कर लिया गया है। वहीं श्रद्धालुओं में भी झांकी में शामिल होने और पूजन-अर्चन के लिए काफी उत्साह है।
शिव विवाह के प्रति लोगों में काफी उत्साह है। मंदिरों के अलावा घर में भी पूजन-अर्चन करने वाले लोग बाजारों में तैयारियों को पूर्ण करने में लगे हैं। वहीं गाजे बाजे के साथ निकलने वाली झांकी का भी लुत्फ उठाने के लिए भी लोगों की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। अनपरा गांव स्थित वेंकटेश्वर महादेव मंदिर में शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर मंदिर की सफाई कर आज झांकी निकाली जाएगी। इसके साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया गया है। महाशिवरात्रि पर मंदिर परिसर में 24 घंटे हरिकीर्तन के बाद प्रसाद के रूप में भंडारा भी कराया जाना है।

धूमधम से निकलेगी शिव बरात, गूंजेगा जयकारा
संवाद न्यूज एजेंसी
दुद्धी। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर दुद्धी तहसील के लौआ नदी मंदिर, कैलाश कुंज द्वार को आकर्षण ढंग से सजाया जा रहा है। मंगलवार को बाबा भोलेनाथ की बरात को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है। संयोजक रवींद्र जायसवाल व डॉ लवकुश प्रजापति ने बताया कि शिव बारात व शिव-पार्वती विवाह रस्म को लेकर विभिन्न कार्यक्रम के आयोजन किए जाएंगे। नीरज जायसवाल रामनगर शिव मंदिर से बरात लेकर लौआ नदी स्थित हिरेश्वर प्राचीन शिव मंदिर व भोला आढ़ती शिवाला मंदिर से बरात लेकर कैलाश कुंज द्वार पर पहुंचेंगे। बरात में ब्रह्मा, विष्णु के आलावा अन्य देवी देवताओं के अलावा नगरवासी के सहित बड़े संख्या में बरात में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed