फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Azad Club Gureth won the opening match of Volleyball by defeating Koharatha

कोहरथा को हराकर आजाद क्लब गुरेठ ने जीता वॉलीबाल का उद्घाटन मैच

Wed, 27 Jan 2021 06:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
Azad Club Gureth won the opening match of Volleyball by defeating Koharatha
घोरावल। आजाद वालीबॉल क्लब के तत्वावधान में बुधवार को प्राथमिक विद्यालय गुरेठ के मैदान में दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन मैच में आजाद क्लब गुरेठ ने कोहरथा को लगातार दो सेटों में पराजित किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि जनार्दन सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की जरूरत है। इससे गांवों में छिपी खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

उद्घाटन मैच कोहरथा और आजाद क्लब गुरेठ के बीच खेला गया। आजाद क्लब गुरेठ ने कोहरथा को 25-17 व 25-22 से पराजित कर विजयी बना। प्रतियोगिता में अहरौरा, गुरेठ, कोहरथा, कन्हरा, ऐलाही, दीवा, पिपरवार, डोरिहार समेत दर्जन भर टीमें प्रतिभाग करेंगी। कमेंटेटर की भूमिका रामानंद पांडेय व अशोक सन्यासी ने निभाई। वहीं स्कोरर की भूमिका में अभिषेक सिंह व शुभम पांडेय रहे। रेफरी की जिम्मेदारी गुलाब सिंह व निलेश तिवारी ने अदा की। इस अवसर पर पूर्व विधायक तीरथराज, राजीव कुमार, अर्जुन सिंह, आनंद प्रकाश सिंह पटेल, राजकुमार गुप्ता, भाजपा के जिला मंत्री कैलाश सिंह बैसवार, ठाकुर प्रसाद, लोलर सिंह, संतोष सिंह हनुमान, श्रीपति त्रिपाठी, राजकुमार सिंह, बृजेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed