फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ayurveda: An important system of medicine linked to the Indian way of life.

Sonebhadra News: आयुर्वेद भारतीय जीवन पद्धति से जुड़ी महत्वपूर्ण चिकित्सा व्यवस्था

Thu, 24 Sep 2026 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Ayurveda: An important system of medicine linked to the Indian way of life.
पंचायत रिसोर्स भवन में सीडीओ के साथ आयुर्वेद दिवस प्रतियोगिता के पुरस्कृत प्रतिभागी। संवाद
सोनभद्र। एकादश आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को जिला पंचायत संसाधन केंद्र (डीपीआरसी) में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सीडीओ जागृति अवस्थी ने लोक जीवन में स्वास्थ्य संरक्षण और रोगों की चिकित्सा में आयुर्वेद के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बदलती जीवनशैली में आयुर्वेदिक जीवन पद्धति को अपनाकर स्वस्थ जीवन की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है। सीडीओ ने विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से आए प्रतिभागी छात्रों को आयुर्वेदिक जीवनशैली के प्रत्यक्ष उदाहरण देते हुए इसे दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आयुर्वेद को भारतीय जीवन पद्धति से जुड़ी महत्वपूर्ण चिकित्सा व्यवस्था बताते हुए इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान आयुर्वेद दिवस के महत्व और उद्देश्यों पर आधारित भाषण, निबंध, क्विज, पोस्टर पेंटिंग और रील वीडियो निर्माण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें जयप्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय बालिका विद्यालय, कीर्ति इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ओम प्रकाश कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज, जिला शैक्षणिक प्रशिक्षण संस्थान और राजकीय महिला महाविद्यालय रॉबर्ट्सगंज के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मुख्य विकास अधिकारी ने सम्मानित किया। साथ ही प्रतिभागी शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ. रमन विश्वकर्मा, 50 शय्या आयुष चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. ज्योतिर्जय कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन कर रहे डॉ. अपूर्व प्रियदर्शी ने आयुर्वेद के महत्व और उपयोगिता की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed