फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ayo Saawariya government climbed on the lele...

आयो सांवरिया सरकार लीले पे चढ़कर...

Tue, 08 Nov 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Ayo Saawariya government climbed on the lele...
रेणुकूट। हिंडाल्को आवासीय परिसर स्थित मिताली क्लब में रविवार की रात श्याम जागरण में भक्त खूब झूमे। खाटू वाले श्याम का भव्य शृंगार किया गया। भजनों के जरिए कलाकारों ने उनकी महिमा का बखान किया।मुख्य अतिथि हिंडाल्को के मानव संसाधन प्रमुख जसवीर सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत की। श्याम दरबार सूरजगढ़ से आए गायक राजेश शर्मा ने ‘म्हारा प्यारा रे गजानन’ गणेश वंदना गाकर जागरण को गति दी। इसके बाद कोलकाता से आए विवेक शर्मा जीतू ने ‘आयो सांवरिया सरकार लीले पे चढ़कर’ और ‘खाटू वाला दे रहा हमें निवाला’ गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सौरभ शर्मा ने ‘तू देख विनय करके तेरी लाज बचाएगा’ और ‘सर झुकाकर खड़ा हूं मैं तो हाथ पकड़ लो मेरा’ गाया। धनबाद से आए मनोज सेन ने ‘सांवरा दीवानी हो गई तेरे नाम की’ गाकर लोगों को झुमा दिया। श्याम दरबार सूरजगढ़ से आए हजारीलाल सैनी ने भी कई गीतों की प्रस्तुति दी। श्याम भक्तों की ओर सेविश्राम गृह में प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान सुनील शाह, रिद्धि शरण शर्मा, केके चौधरी, राजेश शर्मा, तरुण सिंघी, पवन कुमार केडिया, संतोष साहू, श्याम शर्मा, अनिल सिंह, मंगलम केडिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed