{"_id":"5804f8e94f1c1b726b702b8d","slug":"ayesha-s-hammer-throw-race-number-glorify","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैमर थ्रो में आइशा, दौड़ में महिमा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैमर थ्रो में आइशा, दौड़ में महिमा अव्वल
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
Updated Mon, 17 Oct 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
सोमवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ करते एनटीपीसी सिंगरौली के समूह महाप्रबंधक दिनेश कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनटीपीसी सिंगरौली के आवासीय क्षेत्र में स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में रविवार से शुरू विद्या भारती संस्थान की तीन दिनी प्रांत स्तरी प्रतियोगिता के दूसरे दिन दौड़, हैमर थ्रो, भाला फेंक आदि प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रही।
बालिका वर्ग हैमर थ्रो अंडर 19 में माधव संकुल की आइशा पटेल पहले स्थान पर रहीं। इस प्रतियोगिता के बालक वर्ग में विक्रांता ने बाजी मारी। अंडर 19 की 400 मीटर दौड़ में महिमा पटेल ने पहला स्थान हासिल किया। इसके बालक वर्ग में राघवेंद्र सिंह पहले स्थान पर रहे। अंडर 14 के बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में शिवम सिंह पहले स्थान पर रहे। त्रिकूद प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में सुल्तानपुर की श्रेया द्विवेदी अव्वल रहीं। शिशु वर्ग के गोला फेंक में मनीषा कुमारी ने परचम लहराया। अंडर 14 की गोला फेंक में कोमल कुमारी प्रथम रहीं। अंडर 19 बालक वर्ग की गोला फेंक में मेजबान विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शक्तिनरग के आशुतोष पहले स्थान पर रहे। बताते चलें कि अखिल भारतीय विद्या भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध भारतीय शिक्षा समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश काशी प्रांत की प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार शाम को एनटीपीसी सिंगरौली के समूह महाप्रबंधक दिनेश कुमार ने किया था।