फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Awareness necessary for defense .

बचाव के लिए जागरूकता जरूरी

Wed, 22 Apr 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Wed, 22 Apr 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Awareness necessary for defense .

विज्ञापन
परियोजनाओं में विभिन्न आयोजनों के साथ सोमवार की शाम अगिभनशमन सप्ताह का समापन किया गया। इस दौरान आग से बचाव को लेकर जागरूक रहने को समझदारी बताते हुए, अग्निश्ामन जवानों की ओर से हैरतअंगेज करतब दिखाए गए।

एनटीपीसी रिहंद में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जीएम प्रोजेक्ट पीके चक्रवर्ती ने विपरीत हालात में भी जवानों की ओर से आग काबू करने के प्रति हौसला दिखाने की सराहना की।
विज्ञापन


कहा कि दूसरों को भी इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। अग्निशमन सप्ताह के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया।

 इससे पूर्व अग्निशमन शाखा के सहायक समादेष्टा पी बालाकृष्णा ने सुरक्षा से जुड़े बिंदुओं पर प्रकाश डाला। निरीक्षक विजय कुमार प्रिंस के नेतृत्व में आग से बचाव की विधियों और आग को बुझाने की तकनीक  का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 संचालन फायर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार, धन्यवाद ज्ञापन सहायक समादेष्टा वीके माथुर ने किया। जीएम राजकुमार, एके मुखर्जी, एजीएम रजनीश रस्तोगी, प्रधानाचार्य केंद्रीय विद्यालय डा. आरके भारती आदि मौजूद रहे।


 इसी तरह अनपरा में सीआईएसएफ की अगिभनशमन शाखा की ओर से आग से बचाव और इसके नियंत्रण की जानकारी दी गई।

बतौर मुख्य अतिथि सीजीएम इं. त्रिभुवन तिवारी, वरिष्ठ कमांडेंट डीके सिंह, ज्योतिपुंज महिला मंडल की अध्यक्ष निर्मला तिवारी आदि मौजूद रहे।

 जयंत कोल परियोजना में भी अगिभनशमन शाखा ने जागरूकता कार्यक्रमों के साथ अगिभनसुरक्षा सप्ताह का समापन किया और प्रतियोगिता में अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर हौसला आफजाई की। मुख्य अतिथि जीएम पीके सिन्हा, निरीक्षक फायर रामसुरेश सिंह, उपनिरीक्षक मोहन सिंह, व्यासदेव सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed