फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Automated vehicle testing center opened in the district

Sonebhadra News: जिले में खुला स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र

Wed, 11 Feb 2026 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Automated vehicle testing center opened in the district
रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के बभनौली में मंगलवार को स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। यह जिले व मंडल का पहला स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र है। इसका निर्माण एवं संचालन पीपीपी मॉडल के अंतर्गत दीपक ट्रांसपोर्ट एजेंसीज की ओर से किया गया है। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि आरटीओ मिर्जापुर यूबी सिंह, एआरटीओ सोनभद्र कौशल सिंह एवं कार्यदायी संस्था दीपक ट्रांसपोर्ट एजेंसी ने फीता काटकर गणेश प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर दीपक ट्रांसपोर्ट एजेंसी की ओर से राकेश त्रिवेदी, रविंद्र सिंह, राजेश त्रिवेदी, शैलेश त्रिवेदी, अजय सिंह, मयंक सिंह, उमंग, अमित, मोहित उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते विशाल त्रिवेदी ने बताया कि यह स्वचालित परीक्षण केंद्र पूरे मंडल का पहला ऑटोमेटिक फिटनेस सेंटर है। जहां कॅमर्शियल वाहनों की फिटनेस जांच अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से की जाएगी। इससे सड़क सुरक्षा को मजबूती मिलेगी और आम जनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। लगभग दो एकड़ क्षेत्र में फैला यह फिटनेस सेंटर भारत सरकार के मानकों के अनुरूप स्थापित किया गया है, जो परिवहन व्यवस्था को पारदर्शी, तकनीकी और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उद्घाटन समारोह का संचालन निदेशक विशाल त्रिवेदी ने किया। इस मौके पर मयंक, उमंग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed