फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Auto-tanker collision, including five women dead

ऑटो-टैंकर की भिड़ंत, महिला समेत पांच मरे

Thu, 27 Oct 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Thu, 27 Oct 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
पिपरी थाना क्षेत्र के तुर्रा चौराहे के समीप स्थित अंबेडकर पार्क के सामने गुरुवार को दोपहर में ऑटो और टैंकर की भिड़ंत में ऑटो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन की रास्ते में और इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना में छह अन्य लोग घायल हो गए। उधर घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने तुर्रा चौराहे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन



करीब दो घंटे तक लगे जाम में पहुंचे सीओ दुद्धी मनमोहन पांडेय, नायब तहसीलदार कैलाश यादव के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मरने वालों के परिवार को  को पांच लाख तीस हजार का मुआवजा प्रशासन की ओर से दिया जाएगा।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार हादसे में पिपरी निवासी विकास गुप्ता (18) व ओबरा निवासी राजाराम (42) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अस्पताल में इलाज के दौरान पिपरी की रीना उम्र (30) ने दम तोड़ दिया। इसके बाद वाराणसी में इलाज के दौरान पिपरी की किरन कुमारी (20) की भी मौत हो गई, श्रुति की भी मौत हो जाने की खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके अलावा हादसे में घायल दीपक सोनी (25), प्रियंका मिश्रा (20) व रीता (18) का वाराणसी में इलाज चल रहा है। पिपरी निवासी मोहम्मद रजा (22) व साक्षी चौहान (15) को हिण्डाल्को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। विरोध-प्रदर्शन करने वालों में शिवप्रताप सिंह, आफताब, सुशील गुप्ता, दिनेश तिवारी आदि शामिल रहे। उधर बसपा के सुभाष अग्रहरि और पिपरी नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री सिंह ने आर्थिक सहायता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed