{"_id":"613dc54dc5511d29f75e279e","slug":"auto-full-of-passengers-overturned-due-to-imbalance-one-died-in-sonbhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: सवारियों से भरा ऑटो असंतुलित होकर पलटा, एक की मौत, बच्ची समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: सवारियों से भरा ऑटो असंतुलित होकर पलटा, एक की मौत, बच्ची समेत दो घायल
Sun, 12 Sep 2021 02:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 12 Sep 2021 02:45 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में ग्रामीणों और परिजनों की लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र जिले के विंढ़मगंज थाना क्षेत्र के मुड़िसेमर-पटेलनगर मार्ग पर रविवार को सवारियों से भरा टेंपो असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो अन्य यात्री जख्मी हुए हैं। दोनों को सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद टेंपो चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विंढ़मगंज से सवारी लेकर टेंपो दोपहर में पटेलनगर चौराहे की ओर जा रहा था। गड्ढों से भरी सड़क पर अचानक टेंपो असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार नीरज बियार(22) निवासी मुड़िसेमर, सीताराम व दो वर्षीय रोशनी घायल हो गई। आसपास के लोगों ने आनन-फानन घायलों को टेंपो से निकालकर सीएचसी दुद्धी पहुंचाया।
विज्ञापन
वहां डॉक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। सीताराम और रोशनी का उपचार चल रहा है। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में नीरज की मां विमली देवी, बहन, भाई व अन्य लोग अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
Trending Videos
थाना प्रभारी विनोद कुमार सोनकर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। टेंपो चालक की तलाश की जा रही है।