{"_id":"672fb6a615d4a5de7b0e5d75","slug":"atul-maheshwari-scholarship-exam-today-1029-students-will-appear-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-120267-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आज, 1029 बच्चे होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आज, 1029 बच्चे होंगे शामिल
विज्ञापन
सोनभद्र। अमर उजाला फाउंडेशन से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए परीक्षा जिले में 10 नवंबर को होगी। रॉबर्ट्सगंज के अंबेडकरनगर स्थित संत कीनाराम महिला महाविद्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से होनी वाली परीक्षा में 1029 छात्र-छात्रा हिस्सा लेंगे।
परीक्षा के लिए छात्र-छात्राओं को सुबह 10 बजे ही केंद्र पर पहुंचना होगा। राष्ट्रीय स्तर की इस छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल होने वाले कक्षा 9 व 10 के विद्यार्थियों को 50-50 हजार और कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों को 75-75 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जानी है।
परीक्षा 11 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक चलेगी। प्रवेश पत्र अमर उजाला की वेबसाइट पर दस दिन पहले ही जारी कर दिया गया था। अभ्यर्थी यहां से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
परीक्षा के लिए उन्हें प्रवेश पत्र के साथ अपना फोटोयुक्त कोई पहचान पत्र भी लाना होगा। सकुशल परीक्षा संपन्न कराने के लिए कॉलेज प्रबंधन शनिवार को जुटा रहा।
परीक्षार्थियों के लिए सीटिंग प्लान, कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी सहित अन्य व्यवस्थाओं को देर शाम तक अंतिम रूप दे दिया गया। संत कीनाराम महिला महाविद्यालय के निदेशक डॉ. गोपाल सिंह ने कॉलेज पहुंचकर इसका जायजा लिया।
सभी कक्ष निरीक्षकों को ड्यूटी समझाते हुए पूरी निष्ठा से दायित्व निर्वहन की हिदायत दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं के लिए इसे बड़ा अवसर बताते हुए पूरी तन्मयता से परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
कहा कि वह तनावमुक्त होकर परीक्षा में शामिल हों और सफलता के लिए अपनी प्रतिभा का परिचय दें। इस मौके पर कॉलेज की शिक्षिका शैव्या सिंह, मनीषा शुक्ला, सुधा पांडेय, सीमा मौर्य, दीपाली पांडेय, रीना दुबे, संजू मिश्रा आदि मौजूद रहीं।