फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Attempted to molest a teenager going home

घर जा रही किशोरी से दुष्कर्म करने का प्रयास

Sat, 08 May 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Attempted to molest a teenager going home
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सहेली के यहां से घर जा रही किशोरी से दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। घटना दो दिन पूर्व की है। शनिवार को पीड़िता को लेकर उसके पिता और मां कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस आरोपी की तलाश करने में जुट गई है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया है कि छह मई की दोपहर दो बजे उनकी 11 वर्षीय बेटी गांव के रहने वाली एक लड़की के घर से अपने घर जा रही थी। रास्ते में एक युवक लड़की को पकड़ कर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। इस दौरान किशोरी किसी तरीके से भाग निकली और घर जाकर परिजनों को आपबीती सुनाई। लेकिन आरोपी और उसके परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस नाते भयवश तत्काल सूचना नहीं दिए। इंस्पेक्टर ने कहा कि महिला पुलिस के साथ पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed