फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Attack on farmer with sharp weapon, BHU referred

किसान पर धारदार हथियार से हमला, बीएचयू रेफर

Fri, 16 Oct 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Attack on farmer with sharp weapon, BHU referred
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कम्हारडीह में घटना स्थल की जांच करते एसपी आशीष श्रीवास्तव। - फोटो : SONBHADRA
मधुपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के कम्हारडीह गांव में बृहस्पतिवार की रात पांच लोगों ने किसान रामसखी (55) की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल ले गई जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीएचयू रेफर कर दिया गया। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। घायल के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की दो टीमेें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन

कम्हाडीह निवासी रामसखी बृहस्पतिवार की रात 12 बजे फसल की सिंचाई के लिए घर से निकले। पहले से खेत में घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने धारदार हथियार से रामसखी के गर्दन पर हमला कर दिया। चींख सुनकर आसपास के कुछ लोगों की नींद खुल गई और वे लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तबतक हमलावर फरार हो चुके थे। मौके पर पहुंचे परिजनों ने 112 नंबर पर सूचना देकर पुलिस और 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस को बुलाया। पुलिस घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गई। रात में ही एएसपी ओपी सिंह, सिटी सीओ राजकुमार त्रिपाठी और कोतवाल अंजनी कुमार राय अस्पताल पहुंचे और घायल को बीएचयू भेजवाया। घटनास्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों और घायल पूछताछ भी की। कोतवाल ने बताया कि जांच करने पर पता चला कि रामसखी किसी बात से नाराज होकर बेटे को डांट फटकार लगाई थी, जिससे वह खफा होकर कहीं चला गया है।
विज्ञापन

वर्जन...
घायल रामसखी के बेटे विनोद की तहरीर पर विजेंद्र वियार और चार अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द हमलावरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। घायल का उपचार चल रहा है।-आशीष श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed