फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Atal residential school will start from next session

अगले सत्र से शुरू होगा अटल आवासीय विद्यालय

Sun, 07 Aug 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Atal residential school will start from next session
श्रमिक परिवारों के बच्चों को आवासीय शिक्षा देने के लिए गुरमुरा में निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय का संचालन नए सत्र से शुरू हो जाएगा। इसके लिए श्रम विभाग ने कवायद तेज कर दी है। सूबे की श्रमायुक्त शकुंतला गौतम ने विद्यालय का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए गुणवत्ता की भी जांच कराई। दिसंबर की निर्धारित अवधि तक हर हाल में कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने विभागीय अफसरों के साथ बैठक कर योजनाओं की प्रगति का हाल जाना।
विज्ञापन

विंध्याचल मंडल के लिए निर्मित हो रहे अटल आवासीय विद्यालय में एक हजार बच्चों को आवासीत करने की व्यवस्था की जा रही है। बच्चों के रहने-खाने की व्यवस्था निशुल्क होगी। श्रमायुक्त ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। अब तक बने हिस्सों का अवलोकन करते हुए निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की भी जांच कराई। कहा कि कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंन उप श्रमायुक्त पंकज सिंह राणा को कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया। इसकी प्रगति से भी अवगत कराने को कहा। पिपरी में बैठक के दौरान श्रम विभाग की योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। निर्माण कार्यों से जुड़े श्रमिकों का पंजीयन कराते हुए ई-श्रम कार्ड निर्माण में भी तेजी जाने को कहा। बाल श्रम उन्मूलन, औद्योगिक संस्थाओं में श्रम कानूनों के पालन, सेस की वसूली के बारे में भी विस्तार से समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed