फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Assist the victims of the resolution

पीड़ितों की सहायता का लिया संकल्प

Sun, 16 Oct 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र Updated Sun, 16 Oct 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Assist the victims of the resolution
राजा शारदा महेश इंटर कालेज में महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाते लोग।

विज्ञापन
जिले में रविवार को धूमधाम के साथ महर्षि बाल्मिकी की जयंती मनाई गई। महर्षि बाल्मिकी का लोगों ने पूजन-अर्चन किया। राजा शारदा महेश इंटर कालेज में जयंती के मौके पर लोगों ने पीड़ितों की मदद करने और बुराईयों को त्यागने का संकल्प लिया।

अध्यक्षता कर रहे सफाई कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष अजीत रावत ने कहा कि महर्षि बाल्मिकी का जन्म नागा प्रजाति में हुआ था। महर्षि बनने से पहले बाल्मिकी रत्नाकर के नाम से जाने जाते थे। महर्षि बाल्मिकी आदि कवि के रूप में प्रसिद्घ है। उनके द्वारा रचित रामायण बाल्मिकी रामायण कहलाई। भाजपा के नगर अध्यक्ष संजय जायसवाल और अभिषेक गुप्ता ने कहा कि महर्षि बाल्मिकी के दिखाए और बताए गए मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति की सभी बाधाएं दूर हो जाती है। बाल्मिकी ने लोगों को सत्य के राह पर चलने की शिक्षा दी। इस मौके पर  राजेश उर्फ बल्ला, आकाश रावत, अजय, मनोज, पनारू, सीमा, मीना, शिवाजी, सूरज, रमेश, विजय आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed