फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Assembly elections: This time the photo will not be on the voter slip

विधानसभा चुनाव: अबकी बार मतदाता पर्ची पर नहीं होगी फोटो

Wed, 02 Feb 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Assembly elections: This time the photo will not be on the voter slip
जिले में विधानसभा चुनाव की प्रशासनिक तैयारियां तेजी से चल रही हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आयोग ने इस बार बिना फोटो के मतदाता पर्ची जारी करने के निर्देश दिए हैं। मतदाता इसे पहचान पत्र के रूप में इस्तेमाल करते थे। इससे बूथों पर काफी हंगामा होता था। ऐसे में चुनाव आयोग ने इस बार व्यवस्था में बदलाव किया है।
विज्ञापन

जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए सात मार्च को मतदान होगा। आयोग की ओर से नाम निर्देशन की अंतिम तारीख 17 फरवरी मुकर्रर की गई है। 18 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। वर्ष 2017 के विधानसभा सामान्य निर्वाचन में मतदाताओं की संख्या 13,05,163 थी जो अब बढ़कर 13,89,867 हो गई है। पिछले विधानसभा से इस निर्वाचन में 84704 मतदाता बढ़े हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल ने बताया कि आयोग ने इस बार बिना फोटो के मतदाता पर्ची जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसके पीछे कारण है कि चुनाव में मतदान पर्ची का प्रयोग केवल बूथ और मतदान संख्या जानने के लिए किया जाता है, लेकिन मतदाता इसे मतदाता पहचान पत्र के विकल्प के रूप में प्रयोग करने लगे थे। इसे लेकर बूथों पर काफी हंगामा होता था, ऐसे में चुनाव आयोग ने इस बार बिना फोटो के पर्ची का प्रयोग करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed