{"_id":"6915f01b4ac156831c01bda9","slug":"assam-governor-attended-memorial-ceremony-of-tribal-fighters-nilambar-pitambar-in-sonbhadra-2025-11-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य बोले- राष्ट्र की एकता ही हमारी ताकत, इसे कमजोर करने वालों से रहें सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य बोले- राष्ट्र की एकता ही हमारी ताकत, इसे कमजोर करने वालों से रहें सावधान
Thu, 13 Nov 2025 08:20 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 13 Nov 2025 08:20 PM IST
सार
सोनभद्र जिले के चतरा ब्लॉक के पटना गांव में आदिवासी सेनानी नीलांबर-पीतांबर स्मृति समारोह में असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता ही हमारी ताकत, इसे कमजोर करने वालों से सावधान रहें।
विज्ञापन
आदिवासी सेनानी नीलांबर-पीतांबर स्मृति समारोह में शामिल हुए असम के राज्यपा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने बृहस्पतिवार को आदिवासी समाज के स्वतंत्रता सेनानी बंधु नीलाबंर-पीतांबर को श्रद्धांजलि अर्पित की। सोनभद्र के चतरा ब्लॉक के सिल्थम पटना गांव में अयोजित स्मृति सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल लक्ष्मण आचार्य ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने के लिए समाज के सभी वर्गों को एक साथ रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि आज का भारत वह सपना साकार कर रहा है, जिसका सपना नीलांबर, पीतांबर, बिरसा मुंडा और अन्य जनजातीय क्रांतिकारियों ने देखा था। उन्होंने कहा कि वर्तमान शासन में आदिवासियों, वनवासियों और गिरवासियों का सम्मान लौट आया है। सरकार उनके विकास व आत्मसम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। राज्यपाल ने जनसमूह से आह्वान किया कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने के लिए समाज के सभी वर्गों को एक साथ रहना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारी और आपकी एकता ही राष्ट्र की एकता है। कुछ शक्तियां देश को कमजोर करने की साजिश रचती हैं, हमें उनसे सतर्क रहना होगा। कार्यक्रम में सदर विधायक भूपेश चौबे और शारदा खरवार ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले आदिवासी समाज के 11 लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक घमड़ी खरवार की पत्नी कलावती खरवार ने की, जबकि संयोजन मुन्ना धांगर ने किया। एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने अभिनंदन पत्र पढ़ा। इस मौके पर समिति के संरक्षक शीतला आचार्य, रमेश मिश्रा, अजीत चौबे, धर्मवीर तिवारी, अजीत रावत, श्रवण गोंड, इं.रमेश पटेल, आलोक सिंह, अमरेश चेरो, ज्योति खरवार आदि मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें; खत्म हुआ इंतजार: 28 साल बाद चंदौली के प्रवेश मार्ग पर होगा उजाला, लग रहे ‘त्रिशूल-डमरू’ वाले आकर्षक पोल
सेनानी स्मृति द्वार का किया लोकार्पण
समारोह से पहले राज्यपाल ने सिल्थम गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हरिवंश धांगर और विष्णु धांगर की स्मृति में बने द्वार का लोकार्पण किया। यह द्वार विधायक निधि से निर्मित हुआ है। साथ ही उन्होंने रामगढ़ बाजार स्थित कालिदास शिक्षण संस्थान परिसर तक बने इंटरलॉकिंग मार्ग का उद्घाटन भी किया। राज्यपाल के आगमन पर सर्किट हाउस से लेकर पटना तक नागरिकों, विद्यालयों के बच्चों और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह माल्यार्पण और वंदे मातरम के जयघोष से उनका स्वागत किया। रामगढ़ कस्बे में अपने छोटे भाई शीतला आचार्य के आवास पर उन्होंने दोपहर का भोजन किया।
शिव मंदिर में किया पौधरोपण
राज्यपाल ने शिव मंदिर परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस दौरान डीएम बद्रीनाथ सिंह, एसपी अभिषेक वर्मा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी, सीओ रणधीर मिश्रा आदि मौजूद रहे।
शिव मंदिर में किया पौधरोपण
राज्यपाल ने शिव मंदिर परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस दौरान डीएम बद्रीनाथ सिंह, एसपी अभिषेक वर्मा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी, सीओ रणधीर मिश्रा आदि मौजूद रहे।