फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Nihal and Shruti from Bhadohi top in the solid projection category

Sonebhadra News: घन प्रक्षेप में भदोही के निहाल और श्रुति रहे अव्वल

Wed, 28 Oct 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Nihal and Shruti from Bhadohi top in the solid projection category
रॉबर्ट्सगंज में 28वीं मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लंबी दौड़ लगाती प्रतिभागी छात्राएं। संवा
सोनभद्र। राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज परिसर में चल रही 28वीं मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न स्पर्धाएं हुईं।
विज्ञापन

गोला प्रक्षेप, चक्र प्रक्षेप, लंबी कूद और दौड़ में तीनों जिलों के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। दूसरे दिन भदोही और मिर्जापुर के खिलाड़ियों का प्रदर्शन प्रमुख रहा। प्रतियोगिता का समापन बुधवार को होगा। अंडर-19 बालक वर्ग के चक्र प्रक्षेप में सोनभद्र के आलोक उरांव, मिर्जापुर के अतुल यादव और इसी जिले के विवेक कुमार ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। भाला प्रक्षेप में भदोही के शिवम पाल, अनुराग सिंह और सोनभद्र के अमन कुमार ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया।

अंडर-17 बालक वर्ग के घन प्रक्षेप में भदोही के निहाल शुक्ला, हर्षित शुक्ला और सोनभद्र के नागेश कुमार क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में सोनभद्र के अभिनव कुमार ने पहला, मिर्जापुर के सोनू यादव ने दूसरा और आदर्श यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग के अंडर-17 चक्र प्रक्षेप में भदोही की श्रुति यादव प्रथम, सोनभद्र की संजू द्वितीय और मिर्जापुर की अंकिता तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-14 वर्ग में सोनभद्र की गुंजन, मिर्जापुर की वर्तिका और आंचल यादव ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. ब्रजेश सिंह की देखरेख में सभी स्पर्धाएं कराई गईं। इस मौके पर डीआईओएस जयराम सिंह, पूजा राय, राजवन सिंह, डॉ. अमर सिंह आदि मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका रवींद्र मिश्रा, चंदन मौर्य, सतीश सिंह, राहुल, रुपेश, अनिल सिंह, लाल मोहम्मद, जगदंबा प्रसाद, रोहित यादव, पूजा साहनी और सोनी ने निभाई।

रॉबर्ट्सगंज में 28वीं मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लंबी दौड़ लगाती प्रतिभागी छात्राएं। संवा

रॉबर्ट्सगंज में 28वीं मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लंबी दौड़ लगाती प्रतिभागी छात्राएं। संवा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed