{"_id":"65871710f03544d009029d26","slug":"ashutosh-in-800-meter-race-kaushalya-and-raju-first-in-200-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-7344-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 800 मीटर दौड़ में आशुतोष, 200 में कौशल्या और राजू प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 800 मीटर दौड़ में आशुतोष, 200 में कौशल्या और राजू प्रथम
विज्ञापन
वैनी। विकास खंड नगवां के छत्रपति शाहूजी महाराज इंटर काॅलेज कम्हरिया में शनिवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी, दाैड़, कूद में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाए।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह और बीडीओ उत्कर्ष सक्सेना ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद सीनियर बालक बालिका वर्ग में लंबी दौड़, ऊंची कूद, कबड्डी, गोला फेंक, कुश्ती की प्रतियोगिता हुई। 800 मीटर बालक वर्ग में आशुतोष को पहला स्थान मिला। जूनियर वर्ग में धर्मवीर को पहला स्थान मिला।
बालिका वर्ग 200 मीटर दौड़ में कौशिल्या और 200 मीटर बालक वर्ग में राजू को पहला स्थान मिला। खिलाड़ियों को ब्लॉक प्रमुख नगवां आलोक सिंह ने सम्मानित किया। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रमेश कुमार, प्रधानाचार्य कमलेश सिंह, देवेंद्र साहनी, विजय सिंह, रमाकांत पटेल, भरत पटेल आदि मौजूद रहे।