फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ashes of farmers immersed in Dhandhraul dam

धंधरौल बांध में विसर्जित हुआ किसानों का अस्थि कलश

Fri, 22 Oct 2021 07:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 07:57 PM IST
विज्ञापन
Ashes of farmers immersed in Dhandhraul dam
लखीमपुर खीरी में आंदोलन के दौरान मृत किसानों का अस्थि कलश प्रदेश भ्रमण करते हुए शुक्रवार की शाम सोनभद्र पहुंचा। नवीन मंडी परिसर में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने दिवंगत किसानों को नमन किया। देर शाम धंधरौल बांध में अस्थि कलश को विसर्जित किया गया।
विज्ञापन

नवीन मंडी परिसर में श्रद्धांजलि सभा में जिलाध्यक्ष मनीराम पटेल ने कहा कि जिले के किसान आंदोलन में शहीद साथियों के सपनों को मंजिल तक पहुंचाने के लिए तन मन धन से योगदान करेंगे। तीनों कृषि कानूनों को निरस्त कराने के साथ ही न्यूनतम समर्थन मूल्य का कानून बनाने तक आंदोलन जारी रहेगा। देश का किसान दोषपूर्ण नीतियां बनाने वाली सरकार को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। अब जो किसानों की बात करेगा वही देश पर राज करेगा। सुमन सिंह मौर्य ने कहा कि 11 महीने से पूरे देश में चल रहे किसान आंदोलन में शहीद हुए 650 किसानों के इस शोक सभा में हम सभी जनपद के किसान यह संकल्प लेते हैं कि पूंजीपतियों के इशारे पर किसानों मजदूरों के खिलाफ कानून बनाने वालों को सबक सिखाया जाएगा। इस अवसर पर भाकियू के जिला महासचिव शिवप्रसाद देव पांडेय, लक्ष्मी नारायण पटेल, देशराज पटेल, देवदास कुशवाहा, गुलाब मौर्य, मुन्नीलाल मौर्या, अक्षयबर पाठक, विक्रम पटेल, विवेक, अर्पित, विकास आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed