फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   As weather turned, demand for electricity fell by five thousand MW

मौसम के करवट लेते ही पांच हजार मेगावाट लुढ़की बिजली की मांग

Fri, 07 Oct 2022 06:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 06:03 PM IST
विज्ञापन
As weather turned, demand for electricity fell by five thousand MW
सूबे में एक बार फिर बिजली की मांग 17 हजार मेगावाट के करीब पहुंच गई है। बृहस्पतिवार से सूबे के कई हिस्सों में हुई मूसलाधार बारिश से तापमान में कमी और बिजली कटौती के कारण मांग में कमी का अंदेशा जताया जा रहा है। इससे पूर्व बिजली की अधिकतम मांग का आंकड़ा 22 हजार मेगावाट के आसपास था। न्यूनतम मांग में लगभग सात हजार मेगावाट की गिरावट शुक्रवार को दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है। कई जिलों में तेज बारिश की शुरुआत भी हो चुकी है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। कई जिलों में आपातकालीन बिजली कटौती करनी पड़ी तो कई जगह खंभे और तारों के टूटने से बिजली की मांग में अचानक से कमी आई है।
विज्ञापन

नतीजा 22 हजार मेगावाट पर चल रही अधिकतम बिजली की मांग का आंकड़ा शुक्रवार को पांच हजार मेगावाट नीचे गिर कर 17362 मेगावाट दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम मांग भी 17 हजार मेगावाट से सात हजार मेगावाट नीचे गिरी और 10594 मेगावाट पहुंच गई। आगामी दो दिनों तक अन्य जिलों में भी भारी वर्षा होने के आसार जताते हुए परियोजना अधिकारी मांग में और भी कमी होने की बात कह रहे हैं। मांग में अचानक से गिरावट आने पर कई परियोजनाओं से थर्मल बेकिंग शुरू कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून में 16 हजार दर्ज हुई थी मांग
मानसून के सीजन में भारी बारिश से बिजली की मांग में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। उन दिनों 26 हजार मेगावाट के आसपास चल रही बिजली की मांग अचानक से 10 हजार मेगावाट गिरकर 16 हजार मेगावाट पर पहुंच गई थी। इसके बाद परियोजनाओं ने तत्काल प्रभाव से इकाइयों से थर्मल बैकिंग प्रारंभ कर दिया था। जिससे स्थिति संभाली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed