फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   As soon as the tide bloom face

जीत हासिल होते ही खिले चेहरे

Mon, 02 Nov 2015 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Mon, 02 Nov 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
As soon as the tide bloom face
कड़ी सुरक्षा और सीसी कैमरे की निगरानी में दूसरे दिन सोमवार को आठों ब्लाक में 67 न्याय पंचायतों की जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत की मतगणना सकुशल संपन्न हो गई।
विज्ञापन


सभी मतगणनास्थलों पर रिटर्निंग आफिसर क्षेत्र पंचायत के विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दिया। मतगणना कक्ष से प्रत्याशियों के बाहर निकलते ही समर्थक नारेबाजी करना शुरू कर दे रहे थे। डीएम जीएस प्रियदर्शी, एसपी रामलाल वर्मा समेत अन्य अधिकारी मतगणना स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन


सभी मतगणना स्थलों पर 24 घंटे 834 क्षेत्र पंचायत और 33 जिला पंचायत सदस्य के लिए मतगणना हुई। सदर ब्लाक के लोढ़ी में स्थित पालीटेक्रिक कालेज में दूसरे दिन मधुपुर द्वितीय से उपेंद्र कुमार, खैराही द्वितीय से राजेंद्र,
विज्ञापन
विज्ञापन


बसौली से गुलाब, मारकुंडी प्रथम से ओमप्रकाश, पिपरी से रमेश, मुबारकपुर से बनारसी, पसहीकला से अरविंद, बघुआरी से सीमा, गोरडीहा से उमेश, मारकुंडी द्वितीय से राजेश, शिवखरी से गुलाब, लोढ़ी से रामप्रकाश, मानपुर से रीता सिंह, सलखन पंचम से किसमती बघोरा से मुन्नालाल विजयी घोषित किए गए।

 इसी तरह परही से कौशिल्या, सेमर से उर्मिला, सिद्धिकला से रामेश्वर, सलखन प्रथम से कमलावती, तकिया से मुश्ताक अहमद, केकराही से अमरेश, पवर से राजेंद्र सिंह, सेंधुरी से राजमती, सलखन द्वितीय से अनंती देवी, अमोखर से राजकुमार, कम्हरिया से राजू, बेलछ से सुकवारी, महुरेशर से आशा,

सलखन चतुर्थ सुकुवारी, देवरी से अशोक, सलखन तृतीय से मंजू, उरमौरा से प्रमीला, हरहुआ से धर्मा, मुठेर से मखाड़ू, घुवास खुर्द से विजय, केवटा से प्रतिमा, मंगुराही से जानकी, नागनार हरैया से अरुण, बढ़ौली से सियाराम, परासी से मिथिलेश, मरकरी से विजय, कुसी द्वितीय से शांति, पेटराही से चमेली,

छपका से रूपवंती, पटेहरा से अंगद, बंतरा से मंजू, कुसी प्रथम से चंद्रावती, हिनौता से बलराम, सुकृत चतुर्थ से आलिम, नागनार हरैया द्वितीय से अनीता, ऐलाही से राजकुमार, खैराही प्रथम से सुरेंद्र, सुकृत प्रथम से नवीन, बसवा निस्फ से नंदलाल, भभाइज से कृष्णानंद, अड़ौली से रामप्रताप, डेहरी से कुशल देवी विजयी रहीं।

बराक से शालिक, मदार से परमिना, कुरुहुल प्रथम से नंदलाल, पुरना से धर्मराज, उमरीकला से ओम प्रकाश, जैत से आरती सिंह, चिरहुली से सुरेंद्र, कुरूहुल द्वितीय से संगीता, सिरपालपुर से रिंकी, बहुअरा प्रथम से बबुंदर, बभनौली से मीरा, पकरी से संतोष सिंह, घुरमा से चमेलिया, कतवरिया से लालमनी,

पलिया कला से लालव्रत, रैपुरा से माधुरी, आमडीह से अयोध्या, कब ी से दुगार्वती, धोबही से रामचंद्र, कदौली से लखवंती, सजौर से हरिचरण, बहुअरा द्वितीय से रामजियावन, बहुअरा तृतीय से संतोष यादव, महुआव कला से गुलजार, राजपुर प्रथम से मुख्तार अली, राजपुर द्वितीय से गुड़िया,


रजधन से संजय, सुकृत से जसवंत, हिंदुआरी द्वितीय से रामनेरश, सहिजन कला से नंदू, दुरावल कला से रम्भा, बेलकअप से अमरनाथ, पइका से कौशिल्या, सुकृत से द्वितीय से धर्मराज, लोहरा प्रथम से विमला, रेड़िया से रामभजन, बहेरा से गुलाब ने चुनाव जीता। रिटर्निंग आफिसर ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिया।

 मतगगणना कक्ष के बाहर निकलते ही प्रत्याशियों को उनके समर्थक माला पहना कर स्वागत कर रहे थे। इसके बाद नारेबाजी करते हुए रवाना हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed