फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ARTO invoices overloaded sand trucks

एआरटीओ ने ओवरलोड बालू लदे ट्रकों का किया चालान

Sat, 18 Jul 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
ARTO invoices overloaded sand trucks
सांगोबांध। कस्बे के समीप म्योरपुर-सांगोबांध मार्ग पर शुक्रवार की शाम एआरटीओ ने ओवरलोड बालू लदे ट्रकों को रोक कर जांच की। इस दौरान ओवरलोड बालू लदे दस ट्रकों को पकड़ा गया, लेकिन सिर्फ तीन ट्रकों का ही चालान हुआ। वहीं कई ओवरलोड ट्रकों को खड़ा कर चालक फरार हो गए।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के सख्त आदेेश के बाद भी परिवहन, खनन विभाग और पुलिस की मदद से ओवरलोड बालू लदे ट्रकों का संचालन जारी है। क्षेत्र के लोग जब उच्चाधिकारियों से शिकायत करते है तो संबंधित अधिकारी कुछ ओवरलोड वाहनों का चालान कर कोरम अदायगी कर चले जाते है। ऐसा ही नजारा शुक्रवार की शाम सांगोबाध के पास देखने को मिला। चर्चा है कि चेकिंग के दौरान एआरटीओ ने ओवरलोड दस ट्रकों को पकड़ा था, लेकिन सिर्फ तीन का ही चालान किया गया। इस संबंध में उप संभागीय परिवहन अधिकारी पी.एस राय का कहना है कि पकड़े गए ओवरलोड तीन ट्रकों का चालान किया गया है। बाकी ओवरलोड ट्रकों के चालक नहीं मिले इसलिए कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed