फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Arrived at school with a smile, shared experiences with colleagues

हंसते-खिलखिलाते पहुंचे स्कूल, साथियों संग बांटे अनुभव

Fri, 01 Apr 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Arrived at school with a smile, shared experiences with colleagues
सोनभद्र। शैक्षणिक वर्ष 2022-23 शुक्रवार से शुरू हो गया है। सत्र के पहले दिन स्कूल जाने को लेकर बच्चों में खासा उत्साह रहा। नई कक्षा में पहुंचकर बच्चे प्रफुल्लित दिखे। नए सहपाठियों से मेल-मिलाप में वह मशगूल नजर आए। हालांकि परिषदीय विद्यालयों के साथ ही प्राइवेट विद्यालयों में अपेक्षाकृत बच्चों की उपस्थिति कम रही।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले में संचालित 2061 परिषदीय स्कूूलों में पहले दिन पढ़ाई हुई। एक कक्षा से पास होकर दूसरी कक्षा में पहुंचे बच्चों में अलग ही उत्साह दिखा। पिछली कक्षा में कितने अंक मिले, इसको लेकर चर्चा होती रही। शिक्षकों ने भी बच्चों को बधाई दी। जो बच्चे बृहस्पतिवार को अपना रिपोर्ट कार्ड नहीं देख सके थे, उन्हें शुक्रवार को रिजल्ट बताया गया। उधर, नए सत्र में बच्चों के नामांकन को लेकर भी शिक्षकों ने अभियान तेज कर दिया है। जो बच्चे छह वर्ष के हो गए हैं, उनके अभिभावकों से मिलकर शिक्षकों ने उनका दाखिला कराने के लिए प्रेरित किया। जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज सहित ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित प्राइवेट विद्यालयों में भी नए सत्र को लेकर तैयारियां दिखीं। पहले दिन विद्यालय पहुंचने पर बच्चों का स्वागत किया गया। प्राइवेट विद्यालयों में बच्चों का एडमिशन कराने के लिए अभिभावक पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed