फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   arrested

मास्क न पहनने पर पुलिस ने चार को हिरासत में लिया

Tue, 21 Jul 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
arrested
सोनभद्र। पुलिस ने मास्क न पहनने वालों पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। साथ ही लोगों को जागरूक भी कर रही है। मंगलवार को राबट्र्सगंज के बढ़ौली चौक पर डीएम एस. राजलिंगम ने अन्य अधिकारियों के साथ पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर 25 जुलाई तक के लिए जिले की नगर पालिका राबटर्सगंज, नगर पंचायत चुर्क-गुर्मा, ओबरा, घोरावल, दुद्घी, पिपरी और रेणुकूट को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। यहां आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकान-प्रतिष्ठान बंद करा दिए गए हैं। अत्याधिक जरूरी पडने पर ही लोगों को मास्क पहन कर ही बाहर निकलने की अनुमति दी गई है। वितरण प्रणाली, बीज की दुकानदारों को सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करते हुए सामानों की बिक्री करने का निर्देश दिया गया है। जिन शहरों को कंटेंनमेंट जोन घोषित किया गया है वहां पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मंगलवार को नपा राबट्र्सगंज में एसडीएम, सीओ, नायब तहसीलदार तनुजा निगम, नायब तहसीलदार रवि प्रजापति भ्रमण कर बेवजह घरों से बाहर बैठे लोगों को भी जाने को कहां। कोतवाल ने धर्मशाला चौक केसमीप से बिना मास्क के घूम रहे चार लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाल भेजवाना शुरू किया तो अन्य लोग भाग कर घरों में दूबक गए। अनपरा : रेनुसागर चौकी इंचार्ज मुहम्मद अरशद ने ककरी, रेनुसागर मोड़ पर चेकिंग अभियान चलाकर मास्क व हेलमेट न वालो का चालान काटा तथा उन्हें बेवजह घूमने पर फटकार भी लगाई। उन्होने लोगो को जागरूक करते हुये मास्क लगाने के लिये कहा। उन्होने कहा की कोरोना से बचाव के लिये सामाजिक दूरी का पालन करे। उन्होंने लोगों से आरोग्य सेतु एप डाउनलोड लोड करने की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed