{"_id":"5771693c4f1c1bc97379b84b","slug":"are-homeless-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":" ‘आदिवासियों को वन विभाग कर रहा बेघर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आदिवासियों को वन विभाग कर रहा बेघर’
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
Updated Mon, 27 Jun 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
आदीवासी
- फोटो : Dailymail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणहोर में गत 21 मई को वनकर्मियों द्वारा आदिवासियों की पिटाई और मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेजने का मामला तूल पकड़ने लगा है। इंडियन पीपुल्स फ्रंट के संगठन महासचिव दिनकर कपूर आदि ने रविवार को रणहोर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गिनीज बुक में एक दिन में पांच करोड़ पौधे रोपने का रिकार्ड दर्ज कराने के लिए आदिवासियों को उजाड़ने में लगी है। मुख्यमंत्री को खत भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
पत्र में कहा है कि सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली के नौगढ़ इलाके के आदिवासियों को उनकी पुश्तैनी जमीन से उजाड़ा जा रहा है। एतराज करने वालों की वन विभाग के लोग पिटाई कर रहे हैं और झूठे मुकदमे लाद कर जेल भेजवा रहे हैं।
अनपरा वन रेंज के रणहोर 21 मई को वनकर्मियों ने बैगा और अगरिया जाति के हरकिशुन, मोहन बैगा, शिवभजन अगरिया, रामवृक्ष अगरिया, छोटेलाल बैगा, नाहर बैगा, राम लल्लू बैगा, दयाराम आदि के पुश्तैनी मकान को जेसीबी से तोड़ दिया।
विज्ञापन
उनके खेतों को जोतकर सुरक्षा खाई का निर्माण करा दिया। इन लोगों ने वनाधिकार कानून के तहत अपनी पुश्तैनी जमीन पर अधिकार के लिए उपजिलाधिकारी दुद्धी के यहां दावा दाखिल कर रखा है। शिवभजन अगरिया और रामवृक्ष अगरिया को डेढ़ बीघा जमीन पर हक मिल भी चुका है। छोटेलाल बैगा, नाहर बैगा और राम लल्लू बैगा को रेंज आफिस अनपरा लाकर मारापीटा गया और मुकदमा कराया गया। आइपीएफ की टीम में सुरेंद्र पाल, नीरू खरवार, रमेश सिंह खरवार, शारदा प्रसाद तिवारी, तेजधारी गुप्ता और सुभाष केवट शामिल रहे।