फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Archives sacked for misappropriation of documents

दस्तावेज के हेराफेरी के आरोप में अभिलेखापाल बर्खास्त

Tue, 21 Jul 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Archives sacked for misappropriation of documents
दस्तावेज के हेराफेरी के आरोप में अभिलेखपाल बर्खास्त
विज्ञापन

जांच में आरोप सिद्व पाए जाने पर डीएम ने कार्रवाई किया
डीएम की कार्रवाई से अधिकारी और कर्मियों में मचा हड़कंप
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट के अभिलेखागार में रखे दस्तावेजों में हेराफेरी करने के आरोप में सोमवार को डीएम एस. राजलिंगम ने राजस्व अभिलेखपाल उमानाथ पांडेय को बर्खास्त कर दिया। जांच के दौरान आरोप सही मिलने पर कार्रवाई की गई। उधर बर्खास्तगी की कार्रवाई से कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों में हड़कंप मच गया है।

जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने हुए बताया कि कलेक्ट्रेट के राजस्व अभिलेखपाल उमानाथ पाण्डेय के खिलाफ आरोप सिद्ध होने पर बर्खास्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि राजस्व रेकार्ड रूम के कतिपय दस्तावेज के हेराफेरी करने की जांच कराई गई। जांच के दौरान अभिलेखपाल के खिलाफ आरोप सही मिला। जांच अधिकारी की रिपोर्ट पर कार्रवाई की गई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो अधिकारी या कर्मचारी कार्य में लापरवाही बरतेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताते चले कि पूर्व में डीएम ने राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन की खरीद में गडबड़ी के लिए जिम्मेदार सदर तहसील में तैनात एक पेशकार और एक लेखपाल को बर्खास्त कर चुके हैं। अभी कई कर्मियों के खिलाफ जांच चल भी रही है। सदर एसडीएम यमुना धर चौहान कलेक्ट्रेट के एक कर्मचारी द्वारा अधिकारियों के नाम पर मांगे जा रहे रुपये के वायरल हुए आडियो की जांच कर रहे हैं। वहीं एसपी आशीष श्रीवास्तव ने एएसपी को रायपुर एसओ द्वारा पीड़ित के साथ अन्य लोगों को कहे जा रहे अपशब्दों की जांच का आदेश दिया है। इसी तरह अन्य मामलों में कई कर्मियों के खिलाफ भी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed